Geeta Jayanti 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष मास की शुक्ल अष्ठमी को मनाई जाती है। गीता जयंती वह पवित्र दिन है जब भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था। गीता जयंती का विशेष महत्व है, क्योंकि यह न केवल आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है, बल्कि धर्म, कर्तव्य और जीवन के मूल्यों को समझने का अवसर भी देती है। इस दिन भक्त योग, ध्यान, पूजा और गीता पाठ के माध्यम से श्रीकृष्ण के संदेश को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। तो आइए जानते 2025 में गीता जयंती कब है?
गीता जयंती 2025 शुभ मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार, अगहन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 नवंबर को रात 09 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगी और 01 दिसंबर को शाम 07 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, सोमवार 01 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाएगी।
ज्योतिष गणना के अनुसार, अगहन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी पर इस बार शुभ शिववास योग बन रहा है। इसके साथ अभिजीत मुहूर्त का शुभ समय भी पड़ रहा है। माना जाता है कि इन पवित्र योगों में भगवान कृष्ण की आराधना करने से साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और उसकी मनोकामनाएँ भी पूर्ण होने लगती हैं।
Tags: