Ganesh Chaturthi ज्योतिष न्यूज़ : हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से देशभर में गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है। इस दिन को भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि, इस शुभ अवसर पर भक्तजन अपने घर गणपति जी को लाते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान गणेश जी की स्थापना से लेकर पूजा-पाठ, भोग-व्रत और विसर्जन तक कई नियमों का पालन भी किया जाता है। हालांकि, गणेश जी की स्थापना के बाद भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार डेढ़, तीसरे , पांचवें या अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणपति का विसर्जन करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल गणेश चतुर्थी कब है और बप्पा की
स्थापना
से लेकर विसर्जन तक के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।
गणेश चतुर्थी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन 15 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार को ही मनाया जाएगा। इसी दिन गणपति जी की स्थापना की जाएगी। गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा।

15 सितंबर 2026-डेढ़ दिन गणेश विसर्जन
दोपहर 12:16 बजे से 1:48 बजे तक अमृत चौघड़िया।
दोपहर 3:21 बजे से 4:53 बजे तक शुभ चौघड़िया।
शाम 6:26 बजे से 7:53 बजे तक लाभ चौघड़िया।
16 सितंबर 2026 -तीसरे दिन गणेश विसर्जन
सुबह 10:43 बजे से 12:16 बजे तक शुभ चौघड़िया।
दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:25 बजे तक चर और लाभ चौघड़िया।
शाम 7:53 बजे से रात 12:16 बजे तक शुभ, अमृत और चर चौघड़िया।
18 सितंबर 2026 - पांचवें दिन गणेश विसर्जन
सुबह 6:07 बजे से 10:43 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया।
दोपहर 12:15 बजे से 1:47 बजे तक शुभ चौघड़िया।
शाम 4:51 बजे से 6:23 बजे तक चर चौघड़िया।
20 सितंबर 2026 - सातवें दिन गणेश विसर्जन
सुबह 7:40 बजे से 12:14 बजे तक चर, लाभ और अमृत चौघड़िया।
दोपहर 1:46 बजे से 3:17 बजे तक शुभ चौघड़िया।
शाम 6:20 बजे से 10:46 बजे तक शुभ, अमृत और चर चौघड़िया।
Tags: