Ganesh Chaturthi Puja Mantra: 27 अगस्त को है गणेश चतुर्थी, इन मंत्रों से करें गणपति स्थापना और पूजा

Update: 2025-08-26 05:24 GMT
Ganesh Chaturthi Puja Mantra: गणेश चतुर्थी का पर्व विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा-आराधना का सबसे विशेष दिन माना जाता है. क्योंकि इस दिन को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी मंगलवार 27 अगस्त 2025 को है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणपति की पूजा करने पर जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है|
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन घर से लेकर पूजा पंडाल और मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाती है. यदि आप भी अपने घर पर भगवान गणेश की स्थापना करने वाले हैं तो पूजा मे इन मंत्रों का जाप जरूर करें. इन मंत्रों के साथ गणपति की स्थापना और पूजा करने से बप्पा सभी विघ्नों को दूर करते हैं|
गणपति स्थापना का मुहूर्त :
27 अगस्त 2025 को गणपति की स्थापना मध्याह्न काल में करें. क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इसी समय पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था. गणेश चतुर्थी के दिन गणपति स्थापना के लिए सुबह 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजर 40 मिनट तक का समय सबसे शुभ रहेगा|
पूजा आरंभ करने से पहले पढ़ें ये मंत्र:
ओम अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोअपी वा।
य: स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाहान्तर: शुचि:।।
इसके बाद हाथ वाले जल को अपने ऊपर और पूजा सामग्रियों पर छिड़कें. फिर तीन बार आचमन करें और फिर से हाथ में जल लेकर इस मंत्र को पढ़ें और हाथ धो लें. इसके बाद ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें|
ओम केशवाय नम: ओम नाराणाय नम: ओम माधवाय नम: ओम ह्रषीकेशाय नम:।
गणेश पूजा में पढ़ें ये मंत्र:
आवाहन मंत्र
ॐ गणानां त्वा गणपतिं हवामहे कविं कवीनामुपमश्रवस्तमम्।
ज्येष्ठराजं ब्रह्मणां ब्रह्मणस्पत आनः शृण्वन्नूतिभिःसीदसादनम्॥
गणेश गायत्री मंत्र
ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि। तन्नो दंति: प्रचोदयात्
गणेश मूल मंत्र
ॐ गं गणपतये नमः॥
विघ्न विनाशक मंत्र
सिंहवाहन ओंकार, मोदक प्रिय करुणाकर।
विघ्नहर्ता मंगलकर्ता, चतुर्भुज धारी करुणासागर॥
Tags:    

Similar News