जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्‍योतिष में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है लेकिन जब यह कृपा बरसाना शुरू करते हैं तो भिखारी तक को राजा बना देते हैं. इसलिए शनि की स्थिति में छोटा सा परिवर्तन भी बड़ा अहम माना जाता है. करीब 1 महीने से ज्‍यादा समय से अपनी ही राशि मकर में अस्‍त चल रहे शनि आज यानी कि 24 फरवरी से उदित हो रहे हैं. शनि का उदय 6 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है. शनि का उदय इन राशि वालों की कुंडली में राज योग बना रहा है. लिहाजा उन्‍हें पैसा, पद, शोहरत सब कुछ मिलेगा.

इन राशि वालों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले
मेष (Aries)- शनि का उदय मेष राशि के जातकों की कुंडली में राज योग बना रहा है. राज योग उन्‍हें बड़ा पद या उपलब्धि दिलाएगा. राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ रहेगा. उन्‍हें बड़ा पद मिल सकता है. जॉब वालों को भी प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं.
वृषभ (Taurus)- शनि के उदय से वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में राज योग बनेगा. यह नौकरी और व्‍यापार दोनों में ही जमकर लाभ कराएगा. हर काम में सफलता मिलेगी. धन लाभ होगा.
कर्क (Cancer)- शनि का उदय कर्क राशि के जातकों को कामों में सफलता दिलाएगा. धन लाभ हो सकता है. पार्टनरशिप के कामों में लाभ मिलेगी. मैरिड लाइफ/लव लाइफ अच्‍छी रहेगी.
तुला (Libra)- शनि का उदय तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ कराएगा. पैसों से जुड़ी समस्‍याएं अब खत्‍म हो जाएंगी. वर्कप्‍लेस पर आपकी तारीफ होगी. करियर-कारोबार के लिए यह समय अच्‍छा है.
मकर (Capricorn)- मकर राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ है. शनि का उदय इनकी कुंडली में त्रिकोण राज योग बना रहा है. यह नौकरी करने वालों को बड़ा पद दिला सकता है. वहीं कारोबारियों को भी बड़ा लाभ करा सकता है. निवेश से भी लाभ होगा.
कुंभ (Aquarius)- शनि का उदय का कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ कराएगा. हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अटके हुए काम अब आसानी से पूरे हो जाएंगे. मान-सम्‍मान मिलेगा.


Tags: