Vastu के इन नियमों का करें पालन आर्थिक तंगी होगी दूर

Update: 2024-07-25 14:27 GMT
वास्तु टिप्स Vastu Tips: हिंदू धर्म में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए वास्तु के नियमों पालन करना बेहद लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि, वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों को सफलता की राह में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहेगी। वास्तु के मुताबिक,धन,सुख-सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए कुछ नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु में उत्तर दिशा कुबेर देवता का स्थान माना गया है। दक्षिण-पूर्व दिशा(अग्नि कोण) धन के आवक की दिशा मानी जाती है। कहा जाता है कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा(ईशान कोण) को धन-सुख-समृद्धि की दिशा है। जिन लोगों को अक्सर धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें इस दिशा की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।
सुख-समृद्धि के लिए इन बातों का रखें ध्यान :
1.घर की उत्तर दिशा : वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में बुध ग्रह का प्रभाव रहता है। इस दिशा में हरे रंग का ज्यादा इस्तेमाल करने से धन का आवक बढ़ता है। इस दिशा में मनी प्लांट या वॉटर फाउंटेन लगाया जा सकता है। उत्तर दिशा में 
Positive 
ऊर्जा के संचार के लिए शीशा या बुध यंत्र स्थापित कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे धन की तंगी दूर होगी।
2. घर की दक्षिण-पूर्व दिशा(अग्नि कोण): वास्तु में घर के दक्षिण पूर्व दिशा को शुक्र देवता का स्थान माना गया है। इस दिशा में ज्यादा से ज्यादा लाल रंग का इस्तेमाल करें। मान्यता है कि इस दिशा में शुक्र यंत्र स्थापित करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनते हैं।
3. घर की उत्तर-पूर्व दिशा(ईशान कोण) : वास्तु में ईशान कोण को देवगुरु बृहस्पति का स्थान माना गया है। इस दिशा में वस्तुओं को व्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए और साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। धन,सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए इस दिशा में शीशा लगा सकते हैं या गुरु यंत्र स्थापित कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->