बांसुरी दिलाएगी पारिवारिक कलह से छुटकारा, जानिए उपाय

Update: 2023-04-24 10:31 GMT
हिंदू धर्म में बांसुरी को बेहद ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। क्योंकि यह भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है। वही वास्तुशास्त्र में भी इसे महत्वपूर्ण बताया गया है। मान्यता है कि बांसुरी को वास्तु अनुसार अगर घर की सही दिशा और स्थान पर रखा जाए तो इससे कई समस्याएं दूर हो जाती है साथ ही घर परिवार में सकारात्मकता का संचार होने लगता है।
 तो आज हम आपको अपने इस लेख में बांसुरी से जुड़े उपाय बता रहे है। जिन्हें करने से पारिवारिक कलह और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा​ मिलता है तो आज हम आपको बांसुरी से जुड़े उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते है।
 बांसुरी से जुड़े उपाय—
वास्तु अनुसार अगर बांसुरी को घर के स्टडी रूम या फिर दुकान आदि में रखा जाए। तो इससे करियर व कारोबार में तरक्की मिलती है साथ ही साथ जीवन की सभी परेशानियों का निदान भी हो जाता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना घर में कम से कम पांच मिनट तक बांसुरी जरूर बताएं। मान्यता है कि इसकी मधुर आवाज से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी प्रसन्न होकर कृपा करते है। जिससे परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।
 वहीं जो लोग गृहक्लेश से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर की छत पर बासुरी को लटकाकर रखें। इस उपाय को करने से पारिवारिक क्लेश दूर हो जाता है साथ ही रिश्तों में भी मधुरता बनी रहती है। वही कड़ी मेहनत और प्रयास के बाद भी अगर आपको सफलता हासिल नहीं हो रही है तो ऐसे में आप घर, दुकान या आफिस आदि में बांसुरी को रख सकते है। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है।
Tags:    

Similar News