मेष करियर राशिफल : लाभ होगा और सम्मान भी मिलेगा

मेष राशि वालों के लिए दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है। आपको लाभ होगा और सम्मान भी मिलेगा। अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी और नए दोस्त भी बनेंगे। जीवनसाथी के परिवार से भी सम्मान मिलेगा। शाम का समय आनंददायक और लाभदायक रहेगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

 वृष करियर राशिफल : पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

वृषभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। शासन और सत्ता की तरफ से आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन करियर राशिफल : आपको खुशी होगी

मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में बहुत ही सावधानी से काम करने की सलाह है। वरना आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा और आपके मन में किसी प्रकार की अनहोनी का डर बना रहेगा। शाम के वक्‍त आपको कोई खुशी का समाचार मिलने से परिवार के साथ खुशियां मनाने का अवसर आपको मिलेगा। आपको आशातीत सफलता प्राप्‍त होने से खुशी होगी। शाम के वक्‍त आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्‍त होगा।

कर्क करियर राशिफल : उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग

कर्क राशि वालों के लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आपके लिए आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आपकी मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपकी संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह करियर राशिफल : आपकी आमदनी में वृद्धि होगी

सिंह राशि वालों के लिए भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। वाणी की सौम्यता से आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। किसी कारण से आपकी भागदौड़ अधिक होगी और शत्रुओं का भी अंत होगा। आपको अपने कार्य पूर्ण करने में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके धन में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी।

कन्या करियर राशिफल : शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी

कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके द्वारा जारी प्रयास सफल होंगे और आपकी तरक्‍की होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

 तुला करियर राशिफल : अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी

तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। दूसरों की मदद करेंगे और बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। अपने गुरु के प्रति निष्ठा रखेंगे, जिससे लाभ होगा। नए काम में निवेश करना शुभ रहेगा। आपको अगर किसी कंपनी के शेयर खरीदने हैं तो ऐसा करने के लिए भी दिन शुभ है। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

 वृश्चिक करियर राशिफल : आपके धन में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि वालों के करियर में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। व्यापार बढ़ाने के प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। लेकिन धैर्य और प्रतिभा से दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। धन में वृद्धि होगी। आपको कारोबार में कहीं से बकाया पेमेंट मिलने से खुशी होगी और आपके रुके कार्य बन जाएंगे। आपके धन में वृद्धि होगी। भाग्‍य साथ देगा।

 धनु करियर राशिफल : करियर में लाभ होगा

धनु राशि वालों को करियर में लाभ होगा। विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। दान-पुण्य करने का मन करेगा। धार्मिक कार्यों में लाभ होगा और लोग मदद करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम के बाद कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाने के मौके मिल सकते हैं। आपको धन लाभ होगा और कारोबार में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा।

 मकर करियर राशिफल : ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा

मकर राशि वालों का भाग्य साथ देगा। लेकिन साथ ही कुछ अनचाहे खर्चे भी आपको करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में मन लगेगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। नए काम में निवेश करने से आपको लाभ होगा और आपकी तरक्‍की होगी। धन के मामले में आपको लाभ होगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। आपके परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद प्राप्‍त होगी।

 कुंभ करियर राशिफल : सोच-समझकर नए काम करेंगे

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। सोच-समझकर नए काम करेंगे। जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। परिवार वाले नुकसान पहुंचा सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और नौकर-चाकरों से सुख मिलेगा। शाम से रात तक मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा भी हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। आपको कहीं निवेश करना है तो कर सकते हैं। इस काम के लिए दिन काफी अनुकूल है। आपको सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा।

 मीन करियर राशिफल : किसी विवाद का हल निकलेगा

मीन राशि वालों को करियर में लाभ होगा। किसी विवाद का हल निकलेगा। मिलनसार स्वभाव से फायदा होगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। रात में परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। कोई आपके घर में मिलने आ सकता है। आपको लाभ के साथ तरक्‍की हासिल होगी और आपके धन में वृद्धि होगी।

 

Tags: