आर्थिक राशिफल, 22 सितंबर 2023

Update: 2023-09-22 00:44 GMT

 शुक्रवार 22 सितंबर को मां लक्ष्‍मी मिथुन और तुला राशि वालों से बेहद प्रसन्‍न रहेंगी। इन राशियों के जातकों की कमाई बढ़ेगी और आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होगी। आइए देखते हैं सभी राशियों के लिए धन के मामले में कैसा होगा शुक्रवार।

मेष आर्थिक राशिफल: अपने काम पर फोकस करें

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्‍य रहेगा। बेहतर होगा कि आज फायदा नुकसान सोचे बिना अपने काम पर फोकस करें। आपके द्वारा कुछ भी नया करने के लिए वे सभी हुनर काफी हैं जिनकी आपको जानकारी है। कठोर परिश्रम करना जरूरी है। उससे आप अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर सकते हैं। एक दो दिन के बाद हालात सुधरेंगे और आपके जीवन में सुधार होगा।

वृष आर्थिक राशिफल: आजीविका के क्षेत्र में सुधार होगा

वृष राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको दूरगामी परिणाम प्राप्‍त होंगे। आजीविका के क्षेत्र में सुधार होगा और आपको अपने अनुभवों के आधार पर बेहतर नतीजे प्राप्‍त होंगे। आज करियर से जुड़े कुछ नए अवसर आपको प्राप्‍त हो सकते हैं। प्रयास करने पर सफलता मिलेगी और भाग्‍य साथ देगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपके कार्य सफल होंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी और जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। आपके कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और आपको अपने पसंद का काम करने को मिलेगा। यदि आपका धन किसी योजना में खर्च होगा तो आपको बेहतर रिजल्‍ट प्राप्‍त होगा।

कर्क आर्थिक राशिफल: बड़ों से सलाह करके कोई निर्णय लें

कर्क राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज परिस्थितियों में सुधार होगा। आपके करियर में कुछ ऐसे बदलाव होंगे जो आपको लाभ देंगे। यदि आप करियर से संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो आज बड़ों से सलाह करके इस बारे में निर्णय ले सकते हैं।

सिंह आर्थिक राशिफल: जोखिम से भरा निर्णय न लें

सिंह राशि वालों का भाग्‍य आज नहीं साथ देगा और आज आप किसी प्रकार का जोखिम से भरा निर्णय न लें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। अगर आप किसी प्रकार का निवेश करना चाहते हैं तो आज यह विचार त्‍याग दें। आज आपको फालतू खर्च पर कंट्रोल करके अपने धन को जमा करना चाहिए।

कन्या आर्थिक राशिफल: अधूरे काम पूरे करें

कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में बेहतर होगा और किसी कार्य को करने में आपको सबसे पहले अपने मन की बात सुननी चाहिए। आपको कहीं छुट्टी या पर्यटन पर जाने के बारे में सोचना चाहिए। इससे आपका मन कुछ देर के लिए बदल जाएगा और आपको अच्‍छा महसूस होगा। आपके पास समय की कमी है तो पहले अपने अधूरे काम पूरे करें। कोई जरूरी मीटिंग्स में आपका समय खर्च हो सकता है।

तुला आर्थिक राशिफल: आपकी कमाई में इजाफा होगा

तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज आपकी कमाई में इजाफा होगा। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी हो सकता है और आज आपके लिए धन में वृद्धि के योग हैं। कहीं निवेश करने पर आपको बेहतर लाभ हो सकता है।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: रुके कार्य पूर्ण होंगे

वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। किसी के द्वारा किया गया परोपकार आपके लिए बेहतर साबित होगा और आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको कुछ मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। महत्वपूर्ण सामान की रक्षा करना आपके लिए जरूरी है।

धनु आर्थिक राशिफल: फालतू पैसा न खर्च करें

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में सामान्‍य रहेगा। आज आप अपने घर की सजावट करने में या फिर कुछ बदलाव करने में खर्च कर सकते हैं और आपको ऐसा करने में तसल्‍ली होगी और मन प्रसन्‍न होगा। साफ सफाई का भी ध्यान रखें और कोई फालतू पैसा न खर्च करें।

मकर आर्थिक राशिफल: दोस्‍तों के साथ बात करने से तनाव कम होगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुलह करने का है। आज आप पुरानी बातों को भूलकर किसी पुराने मित्र को गले लगा लेंगे। इससे आपको जहां राहत मिलेगी वहां एक उपयोगी व्यक्ति के पुनः आपके जीवन में लौट आएगा। जहां तक हो सके आप अपने स्तर पर उससे माफी भी मांग सकते हैं। आज आपको दोस्‍तों के साथ बात करने से मन में हल्‍कापन महसूस होगा।

कुंभ आर्थिक राशिफल: कुछ धन खर्च करेंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और आप अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। आपको ऑफिस में पूरा सम्‍मान प्राप्‍त होगा। एक बार जैसी धारणा आपके पीछे बन जाती है वही रहती है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

मीन आर्थिक राशिफल: काम में अरूचि रहेगी

मीन राशि के लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य आज सहीं नहीं रहेगा और आज किसी काम को करने में आपका मन नहीं लगेगा। काम में अरूचि रहेगी। कहीं आने और जाने में आपको दिक्कत हो सकती है। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

Tags:    

Similar News

-->