त्योंहारों की पहले से ही तैयारी करनी होती है,होली खेलने से पहले करें ये जरूरी काम

भारत देश में हर त्योहार का माहौल कुछ दिन पहले से ही बनने लगता है।

Update: 2021-03-16 14:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत देश में हर त्योहार का माहौल कुछ दिन पहले से ही बनने लगता है। त्योंहारों की पहले से ही तैयारी करनी होती है। होली का त्योहार भी ऐसा ही एक त्योहार है लेकिन इसके लिए की जाने वाली तैयारियां थोड़ी अलग होती हैं क्योंकि मुख्य रूप से आपको खुद को रंगों से होने वाले नुकसानों से खुद को बचाना होता है या होली के बाद रंग छुड़ाने की मशक्कत थोड़ी आसान हो जाए इसके लिए तैयारी करनी होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी होली आसान और सुरक्षित हो तो अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को आप होली खेलने से पहले जरूर आजमाकर देखें।

कोल्ड क्रीम या तेल लगाएं
होली खेलने से पहले अपने शरीर पर अच्छे से कोल्ड क्रीम या खोपरे का तेल लगा लें। कितना भी कैमिकलयुक्त रंग क्यों न हो, यदि आप पहले से ये काम कर लेंगे तो वो आसानी से निकल जाएगा। आंखों के नीचे, नाक के आस-पास, कानों पर, हाथों की ऊंगलियों के बीच कोल्ड क्रीम या तेल का प्रयोग अच्छे से करें, ये शरीर के वो हिस्से हैं, जहां से रंग छुड़ाना इतना आसान नहीं होता है।
पूरी बांह के कपड़े पहन लें
होली पर कोशिश करें आप अपनी त्वचा को ज्यादा से ज्यादा ढंक लें। शरीर के ज्यादा से ज्यादा हिस्सों को यदि आप ढंक लेते हैं तो यह आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा। छोटे कपड़े पहनेंगे तो रंग ज्यादा जगहों पर लगेगा और आपके लिए रंग निकालना उतना ही मुश्किल हो जाएगा या फिर रंग निकालने के लिए आपको घंटों मेहनत करना पड़ सकती है।
एलोवेरा जेल लगाएं
यदि आपको त्वचा संबंधी कोई एलर्जी होती है या रंग खेलने से छोटे- छोटे दाने उठने लगते हैं तो अपनी त्वचा पर पहले से एलोवेरा जेल लगा लें। इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा का बचाव हो सकता है। कोशिश करें कि ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और लगाने के बाद इसे धोने की बजाय अच्छे से सूखने दें। जब यह सूख जाए तो आराम से रंग खेल लें।
कान में रूई लगाएं
आप होली वाले दिन किसी का इंतजार करने की बजाय सुबह से ही अपने कानों में रूई लगा लें ताकि अचानक यदि कोई आपको रंग लगाए तो आपके कानों को नुकसान न पहुंंचे। रूई लगने से न तो आपके कानों के भीतर रंग पहुंचेगा और कान के ऊपर- ऊपर से ही आपको रंग छुड़ाना होगी। यदि रंग लगेगा ही तो सिर्फ रूई पर लगेगा, जिसे आप होली खेलने के बाद आराम से निकालकर फेंक सकते हैं।





Tags:    

Similar News