इन राशि वालों के लिए बनेगी अनुकूल परिस्थितियां, 29 साल बाद एक ही राशि प्रवेश करेंगे सूर्य व शनि

मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में पहले से शनिदेव विराजमान हैं।

Update: 2022-01-12 05:43 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में पहले से शनिदेव विराजमान हैं। शनि व सूर्य की मकर राशि में युति करीब 29 साल बाद होने जा रही है। इसके पहले ऐसा संयोग 1993 में बना था। ग्रहों की युति से 4 राशि वालों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी-

मिथुन- सूर्य और शनि की युति से आपके लिए अनुकूल परिस्थितियों का योग बनेगा। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। बुध और शनि के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए मिथुन राशि वालों को नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह- सूर्य और शनि की युति से आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इस अवधि में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
धनु- धनु राशि वालों की सुख-संपदा में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की की प्रबल संभावना है। धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरू हैं। गुरू और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इस अवधि में आपको मनचाहे परिणाम हासिल होंगे।
मीन- मीन राशि वालों को सूर्य और शनि की युति का लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि की संभावना है। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरू हैं। गुरू और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


Tags:    

Similar News

-->