सप्ताह के व्रत त्योहार (14-20 सितंबर): जानिए पद्मा एकादशी से लेकर विश्वकर्मा पूजा तक
14 सितंबर से 20 सितंबर 2021 तक
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 14 सितंबर से 20 सितंबर 2021 तक
14 सितंबर (मंगलवार) : भाद्रपद शुक्ल अष्टमी मध्याह्न 1.10 बजे तक उपरांत नवमी। श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री राधाष्टमी। दुर्वाष्टमी। आज से 16 दिनों का महालक्ष्मी व्रत आरम्भ। महर्षि दधीचि जयंती।
15 सितंबर (बुधवार): भाद्र शुक्ल नवमी प्रात: 11.18 बजे तक पश्चात दशमी। श्रीचंद नवमी। अदुख नवमी। दशावतार दशमी व्रत।
16 सितंबर (गुरुवार) : भा. शुक्ल दशमी प्रात: 9.37 बजे तक उपरांत एकादशी। आश्विन संक्रांति, पुण्यकाल से अगले प्रात:7.37 बजे तक।
17 सितंबर (शुक्रवार) : भाद्र शुक्ल एकादशी प्रात: 8.08 बजे तक पश्चात द्वादशी। पद्मा एकादशी व्रत। वामन जयंती। विश्वकर्मा पूजा।
18 सितंबर (शनिवार) : भा. शुक्ल द्वादशी प्रात: 6.55 बजे तक उपरांत त्रयोदशी अगले सूर्योदय से पहले 6 बजे तक उपरांत चतुर्दशी। पंचक प्रारम्भ सायं 3.26 बजे से। शनि प्रदोष व्रत। त्रयोदशी तिथि क्षय।
19 सितंबर (रविवार) : भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी सूर्योदय से पहले 5.29 बजे तक तदनंतर पूर्णिमा। पंचक जारी। अनंत चतुर्दशी।
20 सितंबर (सोमवार) : भा. शुक्ल पूर्णिमा सूर्योदय से पहले 5.25 बजे तक उपरांत प्रतिपदा। स्नानदान व्रतादि की पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र युता पूर्णिमा। महालय श्राद्धारम्भ। पूर्णिमा श्राद्ध।