आर्थिक राशिफल: 31 जनवरी 2021

आर्थिक राशिफल

Update: 2021-01-30 23:54 GMT

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के कार्य में कलात्मकता बढ़ेगी। आपके प्रेजेंटेशन बहुत प्रभावी रहेंगे। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। धन संपत्ति के मामले में पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। कमाई की अच्छी संभावना बन रही है। जिसको निवेश कर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:
वृष राशि के जातकों को वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आज कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त होगा। यात्रा की संभावना है। आज आपकी ऐसे किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में करियर के मामले में सहायक सिद्ध होगा। धन संपत्ति के मामले में अच्छा दिन है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए चुनौतियां और बाधाओं से भरा हुआ दिन है। परिवर्तन की संभावना है। ज्यादा जोखिम उठाकर कोई भी काम करना नुकसानदायक साबित होगा। कमाई तो अच्छी होगी परंतु अनावश्यक खर्चे मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। रिश्तेदारों से लोन भी लेना पड़ सकता है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के त्वरित और आधिकारिक निर्णय कार्य क्षेत्र में तरक्की प्रदान करेंगे। पार्टनर के साथ अहंकार और क्रोध से बचें। व्यापार में विस्तार का योग बनता है। धन संबंधित मामलों में अहंकार को छोड़कर व्यवहारिक निर्णय लेना लाभदायक सिद्ध होगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। स्वयं को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए कम मुनाफे में भी काम करना पड़ सकता है। अपने पराक्रम प्रदर्शन से विपरीत परिस्थितियों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। बढ़े हुए खर्चों को नियंत्रित रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
कन्या:
कन्या राशि के जातक आज अपने कलात्मक आइडिया का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग अपने कामकाज में करेंगे। कामकाज के साथ-साथ मौजमस्ती की तरफ से पूरा ध्यान रहेगा। मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। खर्चों को कम करने में भी कामयाब रहेंगे।
तुला:
तुला राशि के जातकों को आज अपने काम को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। सुगमता से सारे काम होते जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा सुख सुविधा के साधनों को एकत्रित करने की तरफ फोकस रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकते हैं। धन संबंधित मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की विश्लेषण क्षमता कमाल की रहेगी। कामकाज से संबंधित निर्णय दूरदर्शी रहेंगे, जो भविष्य में लाभ प्रदान करेंगे। काम की अधिकता की वजह से खाने पीने की तरफ लापरवाही हो सकती है। आर्थिक लिहाज से लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई है। पसंदीदा चीजों पर धन खर्च का योग बनता है।
धनु:
धनु राशि के जातक अपने व्यापार व्यवसाय के बारे में ज्यादा से ज्यादा विचार विमर्श करना पसंद करेंगे। परिस्थितियों को पहले से भाप लेने की आपकी क्षमता आज कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायक बनेगी। एक से ज्यादा काम आज आपको पूरे करने पड़ सकते हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
मकर:
मकर राशि के जातक मजबूती के साथ तर्कपूर्ण ढंग से अपनी बात दूसरों को समझा पाएंगे। काम के बजाए आज आपका ध्यान मनोरंजन व घूमने-फिरने की तरफ रहेगा। छुट्टी के दिन का फायदा अपनी ऊर्जा को पुनर्जीवित करने में लगाएं। आर्थिक रूप से दिनअच्छा रहेगा। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर धन खर्च होगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक शांति से अपने काम को अंजाम देने का प्रयास करेंगे। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, जो आपके मान सम्मान को नीचे गिराने का प्रयास कर सकते हैं। किसी पर भी बहुत ज्यादा विश्वास करना आज उचित नहीं रहेगा। परंतु पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। महंगें सामान की खरीद पर धन खर्च होगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों का कलात्मक कार्यों की तरह फोकस बढ़ेगा। अपने टैलेंट को दुनिया के सामने लाने का बेहतरीन समय है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए बेहतरीन समय है। मनोवांछित इच्छा पूरी होंगी। उधार पैसा वसूलने के लिए भी दिन अच्छा है।
Tags:    

Similar News