आर्थिक राशिफल: 15 अक्टूबर 2021

आर्थिक राशिफल

Update: 2021-10-15 00:32 GMT

मेष:

आज का दिन आपके शुभ है। आज आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी हो जाएं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सत्कर्म में खर्च हो सकता है। आज भाग्‍य आपका साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन आपके सुख देने वाला है। आज आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। रात्रि के समय किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस है। आपको आज धन के मामले में लाभ होने की उम्‍मीद है। कारोबार में लाभ होगा।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको आर्थिक दृष्टि से लाभ होने की उम्‍मीद है। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपको आज रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्‍मीद है और आपका भाग्‍य भी साथ देगा।
कर्क:
आपकी राशि पर मकर राशि का बृहस्पति सफलता का देने वाला है। आज नौकरी और कारोबार के मामले में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। किसी पुरुष की कृपा से मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। चार पांच माह पूर्व खोई मूल्यवान वस्तु अकस्मात् मिल जाएगी।
सिंह:
आज दिन भर प्रतिद्वन्दियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अकस्मात् लाभ होने की उम्‍मीद है। लाभ और प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा। किसी अधिकारी से सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं।
कन्या:
काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी।
तुला:
वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हैं जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। यह सब आपके परिजनों के लिए आम बात है और आपके कार्यक्षेत्र के रिस्कों से उनका कोई लेना देना भी नहीं है। आज का दिन आप सभी लोगों के लिए सुखद और समृद्धि देने वाला होगा।
वृश्चिक:
आज आपका घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। सायंकाल तक आप अपना कुछ समय लगाकर अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतों को कम कर पाएंगे।
धनु:
जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उसका निदान आज करना है, क्योंकि जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा।
मकर:
आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने को भी तैयार रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक करके बनने लगते हैं और व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होने लगते हैं।
कुंभ:
आजकल एकदम से बहुत सारे काम आपके आगे पीछे आ रहे हैं। आपके विरोधी भी आपके पीछे पड़े रहेंगे और इस वजह से आप फालतू के कामों में उलझे रहेंगे।
मीन:
जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं। 
Tags:    

Similar News