ग्रहण योग , इन 4 राशियों पर छाए रहेंगे संकट के बादल , राहु-सूर्य की युति इन्हें करेगी परेशान

Update: 2024-03-16 06:21 GMT
नई दिल्ली : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य और राहु एक ही राशि में होते हैं तो ग्रहण योग बनता है. यह योग अत्यंत अशुभ माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य को राजा का दर्जा प्राप्त है जबकि राहु को पापी एवं छाया ग्रह माना गया है।
Grahan Yog: होली पर साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इससे पहले 14 मार्च को सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ था जहां राहु पहले से मौजूद थे। इस राशि परिवर्तन के कारण मीन राशि में सूर्य और राहु की युति बनी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी राहु सूर्य या चंद्रमा के साथ होता है तो ग्रहण योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अशुभ माना गया है। ऐसे में राहु और सूर्य की युति के कारण इन 4 राशियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनके जीवन में खुशियों का ग्रहण लगने वाला है। आइए जानते हैं कि इन राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं।
1. सिंह
सिंह राशि वाले लोगों को इस ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। इस दौरान उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कार्य एवं व्यवसाय में बाधाएं संभव। मानसिक तनाव रहेगा.
2. कन्या
कन्या राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। किसी से बहस होने की संभावना है।
3. तुला
तुला राशि के जातकों के लिए भी सूर्य और राहु की युति अशुभ रहने वाली है। इस अवधि में राहु आपको शारीरिक कष्ट देगा। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपको परेशान करेंगे। मानसिक तनाव रहेगा. परिवार में वाद-विवाद हो सकता है।
4. मीन
मीन राशि वाले लोगों के लिए ग्रहण योग शुभ साबित नहीं होगा। इस अवधि में इन्हें व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं। आपको अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए।
जमीन-जायदाद के मामलों में परेशानी आ सकती है। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं.
Tags:    

Similar News