शुक्र की मकर राशि में उल्टी चाल से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

सौंदर्य, कला और प्रेम के कारक शुक्र मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। शुक्र इन दिनों मकर राशि में संचार कर रहे हैं। मकर राशि में शुक्र की वक्री चाल 19 दिसंबर से शुरू हुई है। जानिए शुक्र की उल्टी चाल से किन राशि वालों को होगा लाभ-

Update: 2021-12-20 03:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सौंदर्य, कला और प्रेम के कारक शुक्र मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। शुक्र इन दिनों मकर राशि में संचार कर रहे हैं। मकर राशि में शुक्र की वक्री चाल 19 दिसंबर से शुरू हुई है। जानिए शुक्र की उल्टी चाल से किन राशि वालों को होगा लाभ-

1. मेष- मेष राशि वालों के दशम भाव में शुक्र उल्टी चाल चल रहे हैं। इस दौरान आप लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति से बचें।
2. कन्या- शुक्र ग्रह आपके पंचम भाव में वक्री गति में हैं। इसलिए आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को लाभ होगा। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। कन्या राशि वालों की लव लाइफ में भी रोमांस की अधिकता हो सकती है।
3. तुला- शुक्र की वक्री गति आपके चतुर्थ भाव में होगी। इस दौरान आपके माता-पिता से संबंध बेहतर होंगे। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। भवन व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आलस से बचें।
4.धनु- धनु राशि वालों के धन भाव में शुक्र वक्री अवस्था में हैं। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा हो सकता है।
5. मीन- मीन राशि वालों के एकादश भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान कुछ जातकों को काम के संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक उन्नति मिलने के योग बनेंगे।


Tags:    

Similar News

-->