जनता से रिश्ता बेवङेस्क | मंगल ग्रह का आज यानी 22 फरवरी को साल का पहला राशि परिवर्तन हुआ। मंगल ने सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर मेष राशि निकलकर वृषभ राशि में गोचर किया है। यह अब वृषभ राशि में 14 अप्रैल तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल जातक में साहस और आत्मविश्वास जगाता है। इसके साथ ही कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हो तो राजयोग दिलाता है। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए मंगल ग्रह की चाल बदलने से आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

मेष- मंगल का राशि परिवर्तन आपके करियर ग्रोथ के लिहाज से शुभ साबित होगा। इस दौरान आप हर काम को शीघ्र करना चाहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। प्रोफेशनल लाइफ में नए रास्ते तलाशना शुरू करेंगे।

वृषभ- इस दौरान आप अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। विवाहित जातक पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सपनों को पूरा करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक मंगल राशि परिवर्तन के दौरान ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। एक साथ आप कई काम करने में सक्षम होंगे, लेकिन हर काम में सफलता हासिल नहीं कर सकेंगे। यात्रा का योग बन सकता है।

कर्क- मंगल राशि परिवर्तन के दौरान आपको मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आपको कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप भावुक भी होंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धन-व्यापार से जुड़े कार्यों में सफल होंगे। यात्रा का योग बन सकता है।

कन्या- मंगल राशि परिवर्तन के दौरान आप हर काम को परफेक्शनिस्ट की तरह करेंगे। अपने कार्यों को सही ढंग से करेंगे और अच्छी प्लानिंग करेंगे। सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।

तुला- मंगल गोचर के दौरान आपको सुख और शांति प्राप्ति होगी। आपके खर्च बढ़ने की संभावना है। इसलिए बेवजह धन से बचें। विवादों से दूर रहेंगे। अपने स्वभाव से लोगों का दिल जीतेंगे।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले मंगल गोचर के दौरान अपनी इच्छाओं को पूरा करेंगे। हर चीज को जानने की कोशिश करेंगे। आपका व्यक्तित्व करिश्माई होगा। आपके विचार और ज्ञान स्पष्ट होंगे।

धनु- मंगल राशि परिवर्तन के दौरान आप नए दोस्त बनाएंगे। अपने मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आप गुस्से पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।

मकर- मंगल गोचर के दौरान आप विनम्र होंगे। जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ- मंगल गोचर के दौरान आप प्रगतिशील होंगे। चीजों को अलग ढंग से करने के लिए तैयार रहेंगे। वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल हो सकते हैं।

मीन- आप इस दौरान अपने प्रियजनों और मित्रों के प्रति सहयोगी होंगे। धैर्य के साथ कामों को करने से सफलता हासिल होगी। कला और संगीत के प्रति झुकाव हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें।

Tags: