Dream vision: सपने में इन चीजों को खाने का जाने क्या है अर्थ

Update: 2024-07-24 18:07 GMT
Dream vision स्वप्न दर्शन: सपने महज नहीं होते हैं, बल्कि यह हमारी मनोदशा को भी दर्शाते हैं। अक्‍सर हम अपने जीवन में जिन चीजों के बारे में अधिक सोचते हैं उन चीजों से जुड़े हमें सपने भी आते हैं। ऐसे ही खाने की कुछ वस्‍तुएं होती हैं जो हमें प्रिय होती हैं और जिनको खाने के बारे में हम सोचते हैं। कई बार इन चीजों को खाने के सपने भी हमें दिखाई देते हैं। आइए ऐसी ही खाने की चीजों से जुड़े सपनों के बारे में हम आपको बताते हैं।
सपने में आंवला खाना
सपने में खुद को आंवला खाते हुए देखने का अर्थ है कि हमारी धन से जुड़ी मनोकामना जल्‍द ही पूर्ण होने वाली है। अगर सपने में आप केवल आंवले को देखते हैं और खाते नहीं हैं तो इसका meaning है कि आपकी कोई लालसा अधूरी रह सकती है।
अदरक खाने का अर्थ
सपने में अदरक खाते हुए देखना बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। अदरक को सुख समृद्धि और वृद्धि का संकेत माना जाता है। सपने में खुद को अदरक खाते हुए देखने से आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होती है और धन में इजाफा होता है।
सपने में अनानास खाना
अगर आपने सपने में अनानास खाते हुए देखा है तो इसका अर्थ है कि आपको शुरू में किसी भी काम में मुश्किल आएंगी और बाद में आपका वही काम आसानी से हो जाएगा। आपको जल्‍द ही अपार धन की प्राप्ति होगी और आपका कोई काम धन की वजह से नहीं रुकेगा।
सपने में आइसक्रीम खाई तो
भला ऐसा कौन होता है जिसे आइसक्रीम न पसंद हो। भले चाहे यह आइसक्रीम से जुड़ा सपना ही क्‍यों न हो, यह आपके चेहरे में मुस्‍कान जरूर बिखेर देगा। सपने में आइसक्रीम खाने का अर्थ है कि आपका जीवन आगे भी सुख शांति से गुजरेगा और आपके सभी काम बिना किसी अड़चन के पूरे होंगे। यदि आप सपने में केवल आइसक्रीम देखें और खाएं नहीं तो इसका अर्थ है कि आपका कोई काम आखिरी पड़ाव में पहुंचकर रुक जाएगा।
सपने में खाएं अखरोट तो
सपना हो या हकीकत अखरोट को बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में अखरोट का दिखना आने वाली खुशी की तरफ संकेत करता है। इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि जल्‍द ही आपके घर में बच्‍चे की किलकारी गूंज सकती है। इसके अलावा अखरोट अचानक प्राप्‍त होने वाले धन के बारे में भी बताता है।
सपने में अजवाइन
अगर आपने ऐसा कोई सपना देखा है कि आप खाने की किसी चीज में अजवाइन Celery का प्रयोग कर रहे हैं तो यह आपके बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य को दर्शाता है। इसके साथ ही कहीं से जल्‍द ही धनलाभ भी मिल सकता है। अजवाइन अच्‍छे हाजमे को दर्शाती है और हाजमा अच्‍छा रहने पर कई बीमारियां वैसे ही आपके पास नहीं फटकतीं।
सपने में आम
आम को वैसे भी प्रभु श्रीराम का प्रसाद माना जाता है और आम हनुमानजी को भी प्रिय है। तो सपने में आम का दिखना वैसे ही शुभता को दर्शाता है। सपने में खुद को आम खाते हुए देखने का अर्थ धन और संतान सुख से है। आम का फल अगर पेड़ से हाथ में टपके तो बेशुमार धन-दौलत का किस्मत कनेक्शन होता है।
इमली को खाना
स्‍वाद में खट्टी होने के कारण इमली अधिकतर महिलाओं को अधिक पसंद होती है और पुरुष इससे दूर भागते हैं। सपने में भी कुछ ऐसा है। अगर किसी महिला के सपने में इमली आती है तो यह शुभ मानी जाती है। वहीं पुरुषों के लिए भी सपने में इमली का दिखना अच्‍छा नहीं माना जाता है। मगर सपने में महिलाओं को इमली दिखने का अर्थ सोना-चांदी और धन-दौलत से होता है।
Tags:    

Similar News

-->