जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  हिन्दू धर्म में हर दिन को किसी न किसी देवी-देवताओं के नाम समर्पित किया गया है। इसके अलावा सप्ताह के सातों दिनों में किस दिन क्या-क्या करना चाहिए और किस दिन क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में भी बताया गया है। इसके मुताबिक अगर व्यक्ति अपने कार्यों को करता है तो उसे जीवन में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वहीं, आज हम आपको सोमवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं इनके बारे में बताने जा रहा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

सोमवार को क्या करें?
सोमवार के दिन चंद्र दोष दूर करने के उपाय करना शुभ मानें जाते हैं, क्योंकि भगवान शिव का दिन चंद्र ग्रह का दिन माना जाता है।
सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
इस दिन सफेद चीजों से बनी चीजों का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। इसमें दूध, दही, चावल, सफेद तिल या दूध से बनी कोई चीजें आदि शामिल है।
सफेद रंग की गाय को रोटी खिलाना अच्छा माना जाता है।
सोमवार के दिन क्या न करें।
जिन पर चंद्र दोष है उन्हें शक्कर का सेवन नहीं करना चाहिए।
सोमवार के दिन अपनी मां के साथ कोई विवाद न करें।
तामसिक और गरिष्ठ भोजन से दूरी बनाएं रखें
बालों को पानी या शैम्पू से न धोएं।
किसी भी महिला या बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें।
पानी बर्बाद बिल्कुल भी न करें।
शिवलिंग पर 11 बेलपत्र और कुछ सफेद तिल के साथ जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है।
इस दिन बैंगन, कटहल, काला तिल, काली उड़द आदि शनि से जुड़े भोजन को करने से बचना चाहिए।
शनि से संबंधित कपड़ों को भी पहननें से बचना चाहिए। इनमें काला, नीला और गहरे रंग शामिल हैं।
सोमवार के दिन पूर्व, उत्तर और आग्नेय दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। खासतौर पर पूर्व दिशा को लेकर मनाही है।




Tags: