Vrishabha Sankranti पर इन चीजों का करें दान, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद
Vrishabha Sankranti ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म के अनुसार कुल 12 संक्रांतियां होती हैं और उन सभी का विशेष महत्व होता है। जिस दिन सूर्य गोचर करता है, उसके प्रवेश का दिन संक्रांति का पर्व होता है और इसका विशेष महत्व भी होता है। वर्ष में 12 बार ग्रहों का राजा सूर्य के पास से गुजरता है। 15 मई को सूर्य शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहा है। इस वजह से वृषभ संक्रांति मनाई जा रही है और इस दिन स्नान-दान और उपाय का विशेष महत्व है। अगर आप भी सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार उपाय कर सकते हैं। आइए 12 राशियों के लिए राशि अनुसार उपाय बताते हैं।
सूर्य उपचार के लाभ
ज्योतिष के अनुसार सूर्य सम्मान, पिता, आत्मा, ऊर्जा और पिता का कारक ग्रह है। कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर व्यक्ति को करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सूर्य देव की कृपा दृष्टि बने रहना भी आवश्यक है। सूर्य को प्रतिदिन अर्घ्य देना भी फलदायी साबित हो सकता है।
12 राशियों के लिए राशि अनुसार सूर्य उपाय
मेष राशि:- वृषभ संक्रांति पर लाल रंग के वस्त्र धारण करें। एक लौटे में काला तिल और जल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। गेहूं, गुड़ या लाल कपड़े का दान करें।
वृषभ राशि:- पीले रंग के कपड़े पहनना लाभकारी रहेगा। पीली मिठाई या पीली चीज का दान करें।
मिथुन राशि:- हरे रंग के कपड़े पहने। गाय को हरे पत्तेदार सब्जी खिलाएं। हरी चीज का दान करना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि:- सूर्य देव की पूजा करना शुभ रहेगा। सफेद वस्त्र पहने और गाय की सेवा करें।
सिंह राशि:- लाल रंग के वस्त्र धारण करें। सूर्य को अर्घ्य दें। गेहूं, गुड़ या लाल कपड़े का दान करें।
कन्या राशि:- हरे रंग के कपड़े पहने। हरी चीजों का दान करना शुभ रहेगा। गरीबों की मदद करें।
तुला राशि:- लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। तांबा, गुड़, गेहूं या लाल कपड़े का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि:- ॐ सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। पीले रंग के कपड़े धारण करना शुभ रहेगा।
धनु राशि:- सूर्य को जल अर्पित करें। पूजा के अलावा जरूरतमंदों की मदद करें।
मकर राशि:- गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें। सूर्य की पूजा-अर्चना करें। गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि:- सूर्य को जल अर्पित करें। पीले रंग के कपड़े धारण करें। हरे फल का दान करें और गाय की सेवा करें।
मीन राशि:- गुड़ का दान लाभकारी साबित होगा। हरे रंग के कपड़े पहने। सूर्य मंत्र का जाप करें।