क्या आपके भी हथेली में है ये शुभ चिह्न तो जानिए इसका क्या है अर्थ

Update: 2023-06-06 14:25 GMT
हम सभी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशान बने होते हैं जिनका व्यक्ति के जीवन के साथ साथ हस्तरेखा शास्त्र में भी खास महत्व होता हैं हथेली पर बनने वाले ये निशान जातक के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हैं हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाले चिह्न शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं शुभ निशान जहां जीवन में सुख समृद्धि और लोकप्रियता दिलाते हैं तो वही अशुभ निशान दुख व परेशानियों का संकेत देते हैं। लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी रेखाओं व चिह्नों के बारे में बता रहे हैं जो जातक को जीवन में खूब लोकप्रियता प्रदान करती हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली रेखाओं की आकृति से कई सारे चिन्हों का निर्माण होता हैं जिसमें एक हैं तारा। इस चिह्न को बेहद खास माना जाता हैं मान्यता है कि यह निशान अगर किसी रेखा के अंतिम छोर पर बनता है तो उस रेखा के प्रभाव को अधिक कर देता हैं इसके अलावा अगर ये निशान हथेली के किसी पर्वत पर बनता है तो उस पर्वत के शुभ प्रभावों में कई गुना वृद्धि होने लगती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली में सूर्य पर्वत पर तारे का निशान बना हुआ हैं तो ऐसा जातक अपने जीवन में उच्च पद को हासिल करता हैं साथ ही इन्हें यश कीर्ति और धन लाभ की भी प्राप्ति होती हैं लेकिन इस पर्वत पर तारे का निशान होने से व्यक्ति को अपने जीवन में मानसिक सुख अधिक नहीं मिलता हैं इसके अलावा चंद्र पर्वत पर ये निशान होने से व्यक्ति अपने जीवन में खूब लोकप्रियता हासिल करता हैं।
ऐसे लोग कलाकार बनते हैं इसके अलावा ये विज्ञान क्षेत्र में भी सफलता हासिल करते हैं इनका भाग्य हमेशा ही साथ देता हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो अगर किसी जातक की हथेली में गुरु पर्वत पर तारे का निशान बनता है तो ऐसे लोग शक्ति और प्रतिष्ठा दोनों को हासिल करते हैं इनके जीवन में मान सम्मान की कमी नहीं होती हैं।
Tags:    

Similar News

-->