मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी असीम कृपा

माघ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी या माघी अमावस्या |

Update: 2021-02-11 00:55 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक | माघ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी या माघी अमावस्या कहते हैं। इस बार यह शुभ तिथि 11 फरवरी दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। धर्मग्रंथों में 12 अमावस्या में से इस अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन मौन व्रत रखा जाता है और ईश्वर का ध्यान किया जाता है। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाता है कि मुख से कोई भी कटु शब्द न निकले, जिससे मुनि पद की प्राप्ति हो सके। इस बार मौनी अमावस्या पर श्रवण नक्षत्र में मकर राशि में 6 ग्रहों का महासंयोग बना है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। शास्त्रों में इस दिन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से महालक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपायों के बारे में…

इस उपाय से पितरों का मिलता है आशीर्वाद
मौनी अमावस्या के दिन संगम और गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है और वह अपना आशीर्वाद देते हैं। साथ ही इस दिन पवित्र जगहों पर पिंडदान भी किया जाता है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है, वह जातक गाय को दही और चावल खिलाएं तो मानसिक शांति प्राप्त होती है और महालक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
मकर राशि में 6 ग्रहों का महासंयोग, जानें क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव
आर्थिक समृद्धि के लिए उपाय
मौनी अमावस्या के दिन तुलसी माता की पूजा करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन तुलसी माता की पूजा करने के बाद 108 बार परिक्रमा भी लगानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समृद्धि मिलती है और कर्जों से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन ओंकार का जप करें और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें, ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास खत्म होता है और घर के सदस्यों की प्रगति होती है।
धर्म ज्ञान: एक नहीं बल्कि पांच हैं काशी, पौराणिक और धार्मिक महत्व
इन चीजों का दान उत्तम
धर्म शास्त्रों में मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने का विशिष्ट महत्व बताया गया है। लेकिन जो लोग कोरोना वायरस की वजह से या किसी अन्य कारण की वजह से गंगा स्नान या संगम नहीं पहुंच पा रहे हैं तो किसी नदी या सरोवर में स्नान कर सकते हैं या फिर घर के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद तिल, तिल के लड्डू, तिल का लेत, आंवाल, वस्त्र, अंजन, दर्पण, स्वर्ण तथा दूध देने वाली गाय का अपने सामर्थ्य अनुसार दान कर सकते हैं।
मूल नक्षत्र में पैदा हुए लोगों में होती है ये खूबियां, फिर भी शांति पूजा जरूरी इसलिए
धन-धान्य के लिए उपाय
मौनी अमावस्या के दिन पीपल और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस दिन पीपल के सूत को 108 बार कच्चे सूत से लपेटें और फिर 108 फल अर्पित करके उनको अलग रख दें। पूजा खत्म होने के बाद गरीब व जरूरतमदों को फल वितरित कर दें। ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती। साथ ही संतान भी चिंरजीवी होती है।
वैलेंटाइन वीक में जानें आपकी लव लाइफ का हाल, किसे मिलेगा तोहफा और किसे झटका
नौकरी व व्यापार में प्रगति के उपाय
मौनी अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान विष्णु के नाम का स्मरण करते हुए एक दीपक जलाएं। यह भी ध्यान रखें कि दीपक का धागा लाल रंग का होना चाहिए, इसके लिए आप कलावा का इस्तेमाल कर सकते हैं और दीपक में तिल व केसर डाल दें। मान्यताएं कहती हैं कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और नौकरी व व्यापार में प्रगति होती है।
अगले जन्म में बनेंगे धनवान या भोगना होगा नरक, ऐसे जानें
सुख-शांति के लिए उपाय
घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए इस दिन तिल खाना बहुत शुभ माना गया है। इस अवसर पर आटे में तिल मिलाकर रोटी बनाएं और गाय को खिला दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और आपस में प्रेम बना रहता है। इस दिन आप झाड़ू का भी दान कर सकते हैं और कनकधारा स्त्रोत का भी पाठ करें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
सर्वार्थ व अमृत सिद्धि योग में मनाया जाएगा मां सरस्वती का प्रकटोत्सव
भाग्य वृद्धि के लिए उपाय
भाग्य वृद्धि के लिए मौनी अमावस्या के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं और जानवरों की सेवा करें। साथ ही घर में जितने सदस्य हैं, उतने वृक्ष लगाएं। ऐसा करने से भाग्य साथ देने लगता है। अगर खाना खिलाना किसी तरह संभव नहीं हो पा रहा है तो जनकल्याण के लिए खर्च करें और इस बात की जानकारी किसी को भी न दें। ऐसा करने से भाग्य आपका साथ देगा और आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होने लगेंगे।


Tags:    

Similar News

-->