शनिवार का दिन सूर्य पुत्र शनि देव को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से इनकी पूजा की जाती है। शनि देव बहुत ही क्रोधिक देवता माने जाते हैं। शनि देव के क्रोध की वजह से उनके पिता सूर्य से उनका अनबन रहता है। कहते हैं कि शनि की कुदृष्टि से स्वयं त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी नहीं बच पाएं हैं, इसलिए शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए व्यक्ति कई सारे उपाय करता है। शनि देव के प्रकोप से व्यक्ति का जीवन बहुत ही कष्टकारी हो जाता है। आज हम शनिदेव के प्रकोप से बचने के कई सारे उपाय पर विस्तार से बात करेंगे।

1. शनिवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करके शनि प्रकोप से बचा जा सकता है। शनि के प्रकोप का असर हनुमान जी पर नहीं होता क्योंकि हनुमान जी ने शनि देव को रावण से मुक्त कराया था।

2. शनि देव को काली चीजें बहुत प्रिय हैं। इस दिन काली गाय, उड़द, सरसों का तेल आदि दान करने से शनि देव की कृपा बरसती है।

3. रविवार को छोड़कर लगातार 43 दिन तक शनि देव की मूर्ति पर तेल अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस उपाय से शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है।

4. शनिवार के दिन मंदिर में काम आने वाली लोहे की कोई वस्तु दान करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस उपाय से शनिदेव के प्रकप से बचा जा सकता है।

5. भगवान शनि देव को वृद्धावस्था का स्वामी माना जाता है, इसलिए अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करने से शनि देव की कृपा बरसेंगी। इससे शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है।



Tags: