मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Update: 2025-06-22 09:38 GMT
Religion धर्म : हर माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2025) का व्रत किया जाता है। इस तिथि पर विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा की जाती है। इस दिन पर शिवलिंग का अभिषेक करने, भगवान शिव के मंत्रों का जप आदि करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri Muhurat) : पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जून को शाम 6 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 24 जून को दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत सोमवार, 23 जून को किया जाएगा। इस दिन पूजा मध्य रात्रि में करने का विधान है, ऐसे में पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है -
पूजा का मुहूर्त - रात 12 बजकर 44 मिनट से रात 1 बजकर 25 मिनट तक मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करें और उन्हें बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पित करें। इसके साथ ही इस भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप 11 बार रुद्राक्ष की माला से करें। ऐसा करने से शिव जी कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
नहीं सातएगी धन की कमी : अगर आप धन संबंधी परेशानियां झेल रहे हैं, तो इसके लिए मासिक शिवरात्रि के दिन आपको शिवलिंग पर गन्ने का रस जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको अपनी स्थिति में काफी लाभ देखने को मिल सकता है। साथ ही धन लाभ के योग भी बनने लगते हैं।
Tags:    

Similar News