गुप्त नवरात्री में करें ये उपाय, इन कामों को करने से दूर होंगी समस्याएं

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार साल में नवरात्रि 4 बार आते हैं। जिनमें से 2 बार गुप्त नवरात्रि आते हैं और दो बार प्रकट नवरात्रि। माघ माह की गुप्त नवरात्रि का 2 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है।

Update: 2022-02-07 02:28 GMT

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार साल में नवरात्रि 4 बार आते हैं। जिनमें से 2 बार गुप्त नवरात्रि आते हैं और दो बार प्रकट नवरात्रि। माघ माह की गुप्त नवरात्रि का 2 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है। जो कि 11 फरवरी तक चलेगा। 11 फरवरी को पारण के साथ माघ माह की गुप्त नवरात्रि का समापन होगा। इस नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ 10 महाविद्याओं की प्रतिदिन पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि में किन आसान उपायों से धन, दौलत, सुख, वैभव आदि में वृद्धि कर सकते हैं और नौकरी एवं बिजनेस में लाभ पा सकते हैं।

1-स्वास्थ्य के लिए उपाय:-

खराब सेहत से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन 9 दिन तक देवी मां को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही ऊँ क्रीं कालिकायै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सभी रोगों से मुक्ति मिलेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा।

2-कर्ज से छुटाकारा पाने के लिए:-

किसी वाद-विवाद या कर्ज से छुटाकारा पाना चाहते हैं तो 9 दिन तक दंवी मां के सामने गुग्गल की खुश्बू वाला धूप चलाएं। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और भक्तों को पुराने कर्ज की समस्या से मुक्ति प्रदान करती हैं।

3-नौकरी व व्यवस्याय समस्या हेतु उपाय:-

नौकरी व व्यवस्याय में उत्पन्न समस्या से निजात पाने के लिए नौ दिन तक मां दुर्गा को बताशे व लौंग चढ़ाएं। ऐसा करने से नौकरी पेशा से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्रापत् होगी तथा व्यावसायिक लोगों को भी उचित लाभ प्राप्त होगा।

4-संतान प्राप्ति के लिए उपाय:-

संतान प्राप्ति के लिए 9 दिन तक मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं। ध्यान दें कि पान का पत्ता फटा या फिर कटा नहीं होना चाहिए।

5-विवाह हेतु समस्याओं के लिए उपाय -

अगर विवाह भी किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो मां दुर्गा को 9 दिनों तक पीले फूलों की माला अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह संबंधी सारी समस्याएं आसानी से दूर हो जाती हैं।



Tags:    

Similar News