हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-सुविधाएं हो। इसी के लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चाहें आप कितने भी कर्म करो आपको उसके अनुरुप फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार, कुछ ऐसे उपाय होते हैं जो अगर किए जाएं तो व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलने के योग बनते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। यहां हम आपको कुछ रविवार को किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

रविवार को करें ये उपाय:
1. रविवार के दिन शाम के समय सूर्यास्त होने के बाद व्यक्ति को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन-संपत्ति में बरकत प्राप्त होती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
2. इस दिन घर के सदस्यों के माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की प्राप्त होती है।
3. इस दिन मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

4. मान्यता है कि रविवार के दिन शाम के समय गाय के घी से घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बरसती है।
5. रविवार को शाम के समय शिव मंदिर में गौरी शंकर रूद्राक्ष चढ़ाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
6. कहा जाता है कि शाम के समय पीपल के पत्ते पर अगर अपनी मनोकामना लिखी जाए और उसे नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित किया जाए तो व्यक्ति की मनोकामना को पूरी होती है।
7. रविवार के दिन अगर जब आप सोने जा रहे हों तो आपको गाय के दूध का एक गिलास अपने सिरहाने रखकर सोना चाहिए। फिर सुबह पूजा के बाद दूध ग्रहण करना चाहिए। इससे व्यक्ति के बिगड़े काम बन जाते हैं।
8. रविवार के दिन चीटियों को शक्कर खिलानी चाहिए। यह शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।


Tags: