तनाव की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना करें सुदर्शन क्रिया
योग एक्सपर्ट की मानें तो सुदर्शन क्रिया हिंदी के दो शब्दों से मिलकर बना है
आधुनिक समय में लोग तनाव भरी जिंदगी जीने के आदी हो गए हैं। इस तनाव के कई वजह हैं। इनमें प्रमुख जॉब छूटना, कर्ज, किसी खास के जाने का गम आदि हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तनाव एक मानसिक विकार है। यह खुद बड़ी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। इसके अलावा, तनाव लेने की वजह से कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। तनाव की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर से हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए तनाव से दूर रहे हैं। विषम परिस्थिति में गुस्सा करने और निराश होने से समस्या का हल नहीं निकलता है। इसके लिए अंदर से मजबूत होना पड़ता है। साथ ही सही समय का इन्तजार करें। इसके अलावा, तनाव की समस्या को समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुदर्शन क्रिया जरूर करें। इस योग को करने से तनाव में बहुत जल्द आराम मिलता है। यह करने में भी बेहद आसान है। इस योग को करने के कई अन्य फायदे भी हैं। आइए, सुदर्शन क्रिया के बारे में सबकुछ जानते हैं-