सावन में करें मदार के फूल से शिव पूजा, जाने धार्मिक महत्व

सावन मास प्रारंभ हो चुका है। इस मास में भगवान शिव की पूजा पूरे विधि विधान से किया जाता है। सावन मास भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं।

Update: 2021-07-29 05:49 GMT

सावन मास प्रारंभ हो चुका है। इस मास में भगवान शिव की पूजा पूरे विधि विधान से किया जाता है। सावन मास भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। सावन में मदार के पेड़ का विशेष महत्व है। सावन में मदार के सफेद फूल को भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। यह शिव को बहुत प्रिय है। समाज में स्थिरता, शांति और समृद्धि के लिए भगवान शिव को इसकी माला चढ़ाई जाती है। सावन में मदार से शिव पूजा से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइये जानते हैं सावन में मदार के पेड़ और फूल का क्या महत्व है।

सावन में मदार के फूल का प्रयोग
हिंदू धर्म के अनुसार सावन में मदार के फूल से भगवान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे भविष्य में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
सावन में मदार के फूल से शिव की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
सावन में मदार के फूल से शिव जी की पूजा करने से घर की सारी बुराई समाप्त हो जाती है
सावन में शिव को मदार का फूल अर्पित करने से जादू टोने से मुक्ति मिलती है
मदार का धार्मिक महत्व
महाकाव्य महाभारत के आदि पर्व के पुष्य अध्याय में भी मदार की चर्चा मिलती है। इसके अनुसार ऋषि अयोद-दौम्य के शिष्य उपमन्यु की आंखों की रोशनी मदार के पत्ते खा लेने के कारण चली गई थी। स्कन्द पुराण के अनुसार भगवान गणेश की पूजा में मदार के पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए। मदार का फूल नौ ज्योतिषीय पेड़ों में से भी एक है।



Tags:    

Similar News

-->