सावन के महीने में एक बार जरूर करें रुद्राभिषेक, जानिए इसके फायदे
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. कहा जाता है कि इसी माह में भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. कहा जाता है कि इसी माह में भगवान शिव और माता पार्वती (Lord Shiva and Mata Parvati) का मिलन हुआ था. इस कारण से भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है. कहा जाता है कि सावन के महीने में शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं. सावन के महीने में भगवान शिव (Lord Shiva) की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. उन्हें प्रसन्न करने के लिए तमाम हिस्सों में शिवभक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं. तमाम तरह के यज्ञ और अनुष्ठान किए जाते हैं. अगर आप भी विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं और लंबे समय से इनसे बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं, तो इस बार सावन के महीने में रुद्राभिषेक जरूर करें. रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं. यहां जानिए रुद्राभिषेक करने के फायदे.