घर में न लगायें डूबते जहाज की तस्वीर
घर में भूलकर भी डूबते या क्षतिग्रस्त जहाज या नाव की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
सनातन धर्म में वास्तु नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इन नियमों के पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। लापरवाही बरतने पर घर की बरकत धीरे-धीरे गायब हो जाती है। इसके लिए गृह निर्माण से लेकर गृह प्रवेश तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। हालांकि, घर की सजावट के समय कुछ लोग वास्तु नियमों को ताक पर रख देते हैं। वहीं, कुछ जाने-अनजाने में घर में ऐसी तस्वीर लगा देते हैं। इससे उनके जीवन में नकारात्मक शक्ति का आगमन होने लगता है। अगर आप भी घर की सजावट करना चाहते हैं, तो घर में इन तस्वीरों को बिल्कुल न लगाएं। आइए जानते हैं-
ताजमहल की तस्वीर
कुछ लोग घर पर ताजमहल की तस्वीर लगाते हैं। हालांकि, घर पर ताजमहल की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार, समाधि या कब्र की तस्वीर घर में लगाने से नकारात्मक शक्ति का संचार होता है। अतः ताजमहल की तस्वीर न लगाएं।
झरने की तस्वीर
वास्तु जानकारों की मानें तो घर में झरने की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए। इससे फिजूलखर्ची बढ़ती है। अगर आपने घर पर झरने या बहते पानी की जलधारा की तस्वीर लगा रखा है, तो उसे उतार दें।
डूबते जहाज
घर में भूलकर भी डूबते या क्षतिग्रस्त जहाज या नाव की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए घर में कभी टाइटैनिक जहाज की तस्वीर न लगाएं।
युद्ध की तस्वीर
वास्तु जानकारों की मानें तो घर में युद्ध की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। साथ ही शिकार या आखेट की मुद्रा वाली तस्वीर भी न लगाएं। इस तरह की तस्वीर लगाने से घर में कलह जैसी स्थिति बनी रहती है। साथ ही घरवालों का स्वभाव भी उग्र हो जाता है। अत: घर में कभी भी इन तस्वीरों को न लगाएं।