शुक्रवार के दिन न करें ये काम

Update: 2023-09-15 16:06 GMT
शुक्रवार:हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है और इनकी पूजा आराधना को शुक्रवार का दिन समर्पित किया गया है। इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से माता की कृपा मिलती है लेकिन इसी के साथ ही कुछ ऐसी चीजें है।
जिन्हें शुक्रवार के दिन भूलकर भी घर नहीं लाना चाहिए वरना माता लक्ष्मी क्रोधित हो जाती है और परिवार के लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि शुक्रवार के दिन किन चीजों को घर लेकर आना अशुभ माना जाता है।
शुक्रवार के दिन न करें ये काम—
ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन धन का लेने देन करने से बचना चाहिए अगर कोई ऐसा करता है तो माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और पैसे फंसने का डर भी रहता है इसके अलावा शुक्रवार के दिन रसोई का कोई भी सामान खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए ना ही इस दिन पूजा पाठ की सामग्री खरीदनी चाहिए ऐसा करने की मनाही होती है।
आज के दिन जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े काम को भी करने से बचना चाहिए वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चीनी का लेन देने करने से बचना चाहिए वरना कुंडली का शुक्र कमजोर होकर अशुभ फल प्रदान करता है। शुक्रवार के दिन संगीत, सजावट, सौंदर्य और कला से जुड़ी चीजों को खरीदना बेहद शुभ माना जाता है ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा पूरे घर पर बनी रहती है।
Tags:    

Similar News