इन 4 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, शनि की मकर राशि में बनने वाला है ये योग

नए साल को लेकर हर किसी के मन में उत्साह रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उसका नया साल कैसा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। साल 2022 में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, जो मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन में सीधा प्रभाव डालेगा।

Update: 2021-12-22 04:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नए साल को लेकर हर किसी के मन में उत्साह रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उसका नया साल कैसा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। साल 2022 में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, जो मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन में सीधा प्रभाव डालेगा।

कब बनेगा त्रिग्रही योग-
साल 2022 में मकर राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। मकर राशि में पहले से शनि देव विराजमान हैं। 5 जनवरी को बुध और 14 जनवरी को सूर्य भी मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। मकर राशि में तीन ग्रहों शनि, बुध और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। जानिए किन 4 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव-
कन्या राशि- इस राशि के लोगों को खानपान में सतर्क रहने की जरूरत है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं, वरना चोट लगने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
तुला राशि- आपके लिए भी ये समय मुश्किलों भरा रह सकता है। त्रिग्रही योग बनने से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि वालों के त्रिग्रही योग बनने से दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों को कई गुना ज्यादा मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होगी। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से उचट सकता है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।


Tags:    

Similar News

-->