Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति पर सूर्य देव देंगे आशीर्वाद, बस करने होंगे ये उपाय

Update: 2025-11-30 03:49 GMT
Dhanu Sankranti 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 की धनु संक्रांति 16 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस पवित्र दिन सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं। इस तिथि पर किए गए पुण्य कर्म पूरे वर्ष शुभ फल देते हैं। इस दिस स्नान, दान, सूर्य उपासना और आध्यात्मिक गतिविधियों का बहुत अधिक महत्व होता है।
संक्रांति पर सूर्य देव को प्रसन्न करने से व्यक्ति के जीवन में करियर उन्नति, आर्थिक समृद्धि, स्वास्थ्य लाभ और सौभाग्य का आगमन होता है। इस अवसर पर कुछ आसान और प्रभावी उपाय अपनाकर कोई भी अपनी किस्मत को सूर्य की भांति चमका सकता है।
सूर्य देव को अर्घ्य दें:
धनु संक्रांति की सुबह पवित्र स्नान कर तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
लाल वस्त्र पहनें और सूर्य मंत्र का जाप करें:
लाल या पीले रंग के कपड़े इस दिन विशेष शुभ माने जाते हैं। 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जप करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
जरूरतमंदों को दान करें:
गुड़, तिल, चावल, कपड़े, कंबल या भोजन का दान सूर्य देव की विशेष कृपा दिलाता है। इससे आर्थिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
द्वार पर स्वस्तिक बनाएं:
मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वस्तिक चिह्न बनाना घर में सौभाग्य, शांति और समृद्धि लाता है। यह सूर्य ऊर्जा को आकर्षित करने का शुभ उपाय है।
तांबे या सोने के आभूषण पहनें:
सूर्य देव की धातु तांबा और सोना मानी जाती है। इस दिन इन धातुओं का आभूषण धारण करने से करियर और व्यवसाय में प्रगति के योग बनते हैं।
Tags:    

Similar News