Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस से ही पंच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत मानी जाती है। यह पर्व छोटी दिवाली से एक दिन पहले आता है, जो कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी, कुबेर और यमराज जी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से कई तरह के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि साल भर आपको धन से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे हैं, तो आप धनतेरस के दिन कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं धनतेरस पर धन लाभ के लिए किए जाने वाले खास उपाय|
कुबेर और लक्ष्मी पूजन:
धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद कुबेर देव और तिजोरी की विधिवत पूजा करें। पूजा के समय चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, फल और फूल अर्पित करें। इसके बाद यह मंत्र श्रद्धा से उच्चारण करें-
‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये
धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा।’
इस मंत्र के जप से धन की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
लौंग का जोड़ा अर्पित करें:
धनतेरस से लेकर दीपावली तक प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। पूजा के दौरान देवी को एक जोड़ा लौंग अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
तिजोरी में मां लक्ष्मी की तस्वीर रखें:
धनतेरस के दिन तिजोरी या गल्ले पर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वे कमल पर विराजमान होकर धन की वर्षा कर रही हों। ऐसी छवि को बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि तिजोरी में इस तस्वीर को रखने से घर में समृद्धि और स्थायी सुख का वास होता है।
मुख्य द्वार पर बनाएं शुभ प्रतीक:
धनतेरस के दिन हल्दी और चावल को पीसकर एक पेस्ट तैयार करें और उससे घर के मुख्य द्वार पर ‘ॐ’ का चिन्ह बनाएं। यह प्रतीक मां लक्ष्मी के स्वागत का संकेत है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।
यदि लंबे समय से कार्यों में बाधाएं आ रही हैं या धन प्राप्ति में अड़चनें उत्पन्न हो रही हैं, तो धनतेरस के दिन विशेष उपाय करें। इस दिन चीनी, बताशा, खीर और चावल का दान करें। पूजा से पहले और बाद में दक्षिणावर्ती शंख में स्वच्छ जल भरकर घर के चारों ओर छिड़काव करें। यह प्रक्रिया नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में मां लक्ष्मी के आगमन का मार्ग प्रशस्त करती है।
Tags: