Chhath Puja Wishes: छठ पर्व प्रियजनों को इन संदेशों से दें नहाय-खाय की शुभकामनाएं
Chhath Puja Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। इस दिन नहाय-खाय की परंपरा है। इस वर्ष 25 अक्तूबर 2025, शनिवार से इस पवित्र पर्व का आरंभ हो चुका है। आज छठ पूजा का पहला दिन ‘नहाय-खाय’ है, जो इस महापर्व की सबसे शुद्ध और महत्वपूर्ण शुरुआत मानी जाती है।
इस दिन व्रती प्रातःकाल स्नान कर शरीर और मन की शुद्धि के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। माना जाता है कि इस दिन का भोजन पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ किया जाए तो आने वाले दिनों के व्रत के लिए शरीर और आत्मा दोनों तैयार हो जाते हैं। नहाय-खाय के साथ आरंभ होकर यह चार दिवसीय पर्व ‘उषा अर्घ्य’ के साथ संपन्न होता है। नहाय-खाय के शुभ अवसर पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद
नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं
अपने साथ खुशियां ही खुशियां लाया
सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने
फिर से एक बार छठ पर्व आया
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार
नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं
ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ
छठी मैया के गुण गाओ
जय छठी मैया
नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं
रथ पर होकर सवार
सूर्य देव आएं आपके द्वार
सुख और संपत्ति और खुशियां
आपको मिलें अपार
नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं
पल-पल सुनहरे फूल खिले
कभी ना हो कांटो से सामना
खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी
छठ पर हमारी यही है शुभकामना
नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं