Chhath Puja 2025: खरना के दिन कर लें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Update: 2025-10-26 07:28 GMT
Chhath Puja 2025 : लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। आज छठ का दूसरा दिन खरना है। छठ के महापर्व में खरना को बेहद खास माना जाता है। खरना के दिन मन, विचार और तन की शुद्धि का संकल्प लिया जाता है। इसी दिन से कड़े नियमों के साथ 36 घंटे का व्रत शुरू होता है। खरना के दिन नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और पूरी बनाई जाती है। फिर यह प्रसाद देवताओं और छठी मैया को अर्पित किया जाता है।
इसके बाद इस प्रसाद को ग्रहण किया जाता है। छठ के दूसरे दिन खरना के दिन पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। ये उपाय शुभ फल, घर में सुख-समृद्धि, बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता लाते हैं। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
खरना के दिन करें ये उपाय:
खरना के दिन अपने बच्चे या समान उम्र के बच्चे, या अपने भतीजे, पोती या भतीजी को केला खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
इस दिन पत्थर के दो टुकड़े लें और उन्हें अलग-अलग रंगों से रंगें। एक टुकड़ा बहते पानी में प्रवाहित करें। दूसरा टुकड़ा जीवन भर अपने पास रखें। ऐसा करने से केतु के शुभ फल प्राप्त होते हैं।
इस दिन स्नान करके साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। फिर माथे पर केसर का तिलक लगाना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
इस दिन स्नान के बाद इमली की एक पोटली लेकर मंदिर में भगवान गणेश को अर्पित करें। ऐसा करने से रिश्ते मजबूत होते हैं।
Tags:    

Similar News