Chaturthi Shradh 2025 Date: पितृ पक्ष 7 सितंबर 2025 से शुरू हो गया है। सनातन धर्म में श्राद्ध पक्ष की अवधि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दौरान लोग अपने पूर्वजों का पूजन करते हैं। कहा जाता है कि पितृ पक्ष में किए गए श्राद्ध और तर्पण से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, जिससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन इस बार पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध की तिथि को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। कुछ लोग इस श्राद्ध की तिथि 10 तो कुछ 11 सितंबर बता रहे हैं। आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार चतुर्थ श्राद्ध की तिथि क्या होगी।
चतुर्थी श्राद्ध 2025 कब है:
इस वर्ष चतुर्थी श्राद्ध 10 सितंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। दरअसल यह तृतीय श्राद्ध के साथ पड़ रहा है, जिसके कारण यह सारा असमंजस हुआ है। पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 सितंबर 2025 को दोपहर 03:37 बजे से शुरू होकर 11 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी।
चतुर्थी श्राद्ध मुहूर्त 2025:
कुटुप मुहूर्त - सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक
अवधि - 00 घंटे 50 मिनट
रोहिणी मुहूर्त - दोपहर 12:43 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक
अवधि - 00 घंटे 50 मिनट
दोपहर का समय - दोपहर 01:33 बजे से शाम 04:02 बजे तक
अवधि - 02 घंटे 30 मिनट
पितृ पक्ष के चौथे दिन किसका श्राद्ध किया जाता है:
पितृ पक्ष का चतुर्थी श्राद्ध परिवार के उन दिवंगत सदस्यों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु किसी भी माह की चतुर्थी तिथि को हुई हो। चतुर्थी श्राद्ध को चौथ श्राद्ध भी कहा जाता है।
Tags: