प्रदोष व्रत पर इन मंत्रों का करें जाप...आप से प्रसन्न होंगे शिवजी

आज प्रदोष व्रत है आज के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। अगर इस दिन शिवजी की पूजा की जाए तो व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं।

Update: 2021-01-10 02:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कआज प्रदोष व्रत है आज के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। अगर इस दिन शिवजी की पूजा की जाए तो व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं। शिव भक्त प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की आरती करते हैं साथ ही भजन भी गाते हैं। इसके अलावा शिव स्तुति और चालीसा का पाठ भी किया जाता है। ऐसे में अगर इस दौरान शिव जी के मंत्रों का जाप भी किया जाए तो भोलेनाथ बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। जब भी आप मंत्र जपे तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। साथ ही जाप करते समय शिवजी को बिल्वपत्र भी अर्पित करने चाहिए। तो आइए पढ़ते हैं शिवजी के ये प्रभावशाली मंत्र।

शिवजी के प्रभावशाली मंत्र:
1. ॐ नमः शिवाय।
2. नमो नीलकण्ठाय।
3. ॐ पार्वतीपतये नमः।
4. ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
5. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
6. ऊर्ध्व भू फट्।
7. इं क्षं मं औं अं।
8. प्रौं ह्रीं ठः।
9. महामृत्युंजय मंत्र:
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
इस मंत्र का महत्व शिवपुराण अत्याधिक बताया गया है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही मृत्यु का भय भी नहीं रहता है।
10. रुद्र गायत्री मंत्र:
ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।



Tags:    

Similar News

-->