बेरोजगारी और कर्जमुक्ति के लिए करें गणपति के इन मंत्रों का जाप

Update: 2023-09-18 17:30 GMT
धर्म अध्यात्म: भगवान श्री गणेश प्रथम पूजनीय देवता हैं। किसी भी शुभ कार्य या पूजा पाठ में गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है। गणपति को विघ्न हर्ता कहा जाता है क्योकि यह हर तरह की परेशानियों और विघ्नों को दूर करने वाले है। इनकी पूजा से विद्या, बुद्धि, आरोग्य, और सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के कुछ विशेष मंत्रों के जप से आप जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं कौन से है वह मन्त्र
'ॐ गं गणपतये नम:'
यह मंत्र आपको जीवन में आने वाली सभी विपत्तियों को सामना करने को साहस प्रदान करेगा। इस मंत्र का १०८ बार जप करने से आपको किसी भी परीक्षा में सफलता मिलती है। बुद्धि तेज होती है। इस मन्त्र का जप करने के बाद गणपति को खीलों का भोग लगाएं साथ ही लड्डू का भोग लगाना ना भूलें।
गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:
यह मंत्र गणेंश जी का अत्यंत हितकारी मंत्र है। इस मंत्र के द्वारा आप सुख समृद्धि का आशीर्वाद गणपति से प्राप्त कर सकते हैं। इस मंत्र के द्वारा आप आत्मबल भी बढ़ा सकते हैं।
ॐ गं नमः
अगर आप नौकरी और व्यवसाय की परेशानी से जूझ रहें हैं तो इस मंत्र के जप से आप अपनी इन समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। इस मंत्र से बेरोजगारी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो यह मंत्र आपके लिये कारगर हो सकता है। यह आपको लक्ष्मी जी की कृपा भी प्रदान करेगा।
इसे भी पढ़ें: Aries Zodiac के जातकों का साल 2023 में क्या रहेगा भविष्यफल, जानिए
ओम श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा
यदि आपके विवाह में किसी तरह की अड़चन आ रही है तो आप इस मंत्र द्वारा मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त का सकते है। अगर आप कर्ज से मुक्ति चाहते है तो भी यह मन्त्र आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। गणेश जी के 11 मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र से अगर आप गणेश जी की पूजा करेंगे तो आपको मनचाहा वर मिलेगा।
ॐ गीः गूं गणपतये नमः स्वाहा
इस मंत्र की सहायता से आप श्री गणेश की कृपा शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं। शांत मन से इस मंत्र का जाप करें आपको हर तरह के संकटो से मुक्ति मिलेगी और आप सभी सुखों को प्राप्त करेंगे। इस मंत्र से घर में आ रही निगेटिव एनर्जी भी दूर होगी साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर होंगी।
'ॐ गं गणपतये नमः'
यह गणेश जी का बीज मन्त्र है। इस मन्त्र का जाप सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। आर्थिक प्रगति व समृद्धि के लिए भी यह मंत्र लाभदायक है।
ॐ गीः गूं गणपतये नमः स्वाहा
इस मंत्र की सहायता से आप श्री गणेश की कृपा शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं। शांत मन से इस मंत्र का जप करें आपको हर तरह के संकटो से मुक्ति मिलेगी और आप सभी सुखों को प्राप्त करेंगे। इस मंत्र से घर में आ रही निगेटिव एनर्जी भी दूर होगी साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर होंगी।
'ॐ गं गणपतये नमः'
यह गणेश जी का बीज मन्त्र है। इस मन्त्र का जप सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। आर्थिक प्रगति व समृद्धि के लिए भी यह मंत्र लाभदायक है।
Tags:    

Similar News

-->