Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पर सूर्य का प्रकाश नहीं पड़ पाता है. धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के समय चंद्रमा से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिससे वातावरण अशुद्ध हो जाता है. साथ ही सेहत, मनोबल और घर-परिवार की खुशहाली पर इसका बुरा असर पड़ने की आशंका रहती है. हालांकि, कुछ विशेष सावधानियां बरतकर ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है|
चंद्र ग्रहण के समय क्या न करें?
ग्रहण के दौरान किसी बड़े निवेश, कारोबार या जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले न लें. इससे नुकसान या धन हानि होने की संभावना मानी जाती है.
इस दिन अधिक मसालेदार भोजन न करें. ग्रहण शुरू होने के बाद भोजन करने से भी बचें.
ग्रहण के समय कोई भी वस्तु या धातु न खरीदें. ग्रहण के दौरान की गई खरीदारी अशुभ मानी जाती है.
ग्रहण के समय वाहन लेकर बाहर न निकलें, घर पर ही रहें.
ग्रहण के दौरान गुस्सा या झगड़ा नहीं करना चाहिए. इससे मानसिक स्थिति अस्थिर हो सकती है, इसलिए ध्यान और शांति बनाए रखें.
इस दिन करें ये काम:
ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें. इसे बहुत शुभ माना जाता है.
ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या धन का दान करें.
भोजन और पानी में तुलसी के पत्ते डालकर रखें.
3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा.
शुरुआत: भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू हो जाएगा.
भारत में ग्रहण दिखने का समय: शाम 6:26 से 6:46 के बीच
कुल समय: यह ग्रहण पूरे 5 घंटे 39 मिनट तक चलेगा|