Chandra Grahan 2022: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण कहां और कैसे दिखेगा? जानें महत्व और इतिहास

Update: 2022-05-16 09:04 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Chandra Grahan 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख मास की पूर्णिमा यानी आज लग रहा है. बताया जा रहा है कि आज का यह चंद्र ग्रहण सुबह 07 बजकर 58 मिनट से 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. ग्रहण की अवधि 03 घंटे 27 मिनट रहेगी. हालांकि, यह भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.

16 मई यानी आज लगने वाला चंद्र ग्रहण खग्रास यानि पूर्ण चंद्र ग्रहण है. जानें कहां-कहां दिखेगा ग्रहण और इससे जुड़ी तमाम जानकारी.
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
आज लगने वाला चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, दक्षिणी और पश्चिमी एशिया, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल
भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. जानकारी के लिए बता दें कि अगर ग्रहण भारत में भी दिखाई देता है तो सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है. धर्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूतक के नियम होते हैं, जिनका पालन करना चाहिए.
क्‍या होता है पूर्ण या खग्रास चंद्र ग्रहण
ग्रहण एक खगोलीय घटना है. आपको बता दें कि खग्रास यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करते हुए उसके सामने आ जाती है और उसी समय पृथ्वी के सामने चंद्रमा भी आ जाता है. इस दौरान पृथ्वी सूरज को पूरी तरह से ढक लेती है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है.
कैसे देखा जा सकता है ग्रहण?
नासा इस घटना का लाइव प्रसारण करेगा. भारत में आप इसे ऐसे ही देख सकते हैं. नासा के मुताबिक यह ब्लड मून (Blood moon) होगा.
नवंबर में दिखेगा अगला चंद्र ग्रहण
आपको बता दें कि साल 2022 का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा. जानकारी के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण शाम 05:28 बजे से 07:26 बजे तक रहेगा. साथ ही यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्‍सों में दिखाई देगा


Tags:    

Similar News