Chanakya Niti : चंचल स्वभाव वाली स्त्री व ऐसे लोगों से ज्यादा दोस्ती व दुश्मनी खतरनाक

Update: 2024-06-28 13:00 GMT
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना गया है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण व्यक्ति को सफलता का सुख प्रदान कर सकता है
 चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बनाई है चाणक्य नीति अनुसार चंचल स्वभाव वाली स्त्री व कुछ विशेष लोगों से अधिक दोस्ती व दुश्मनी दोनों ही खतरनाक साबित होती है तो आज हम आपको इसी पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 यहां पढ़ें आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति की मानें तो कभी भी शक्तिशाली लोगों पर अंधा विश्वास नहीं करना चाहिए। भरोसा करने के साथ ही इन लोगों से अधिक दोस्ती व दुश्मनी भी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग आपको कभी भी हानि पहुंचा सकते हैं और आपको इसकी भनक भी नहीं लग पाएंगी। इसके अलावा चंचल स्वभाव वाली महिला से भी अधिक दोस्ती व दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि चंचल स्वभाव वाली महिलाओं का मन समय समय पर बदलता रहता है जिसके साथ ही उनके विचारों में भी परिवर्तन देखने को मिलता है।
ऐसे में ये अपनी चालाकी से किसी भी परिस्थिति को आपके विपरीत कर सकती है और आपको नुकसान पहुंचा सकती है। चाणक्य कहते हैं कि बड़े व नुकीले नाखून वाले जानवरों और बड़ी बड़ी सींग वाले जानवारों से हमेशा ही बचकर रहना चाहिए। इनसे अधिक दोस्ती व दुश्मनी दोनों ही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
 
Tags:    

Similar News

-->