Chanakya niti : इन गुणों वाली संतान कुल का नाम रोशन करती है

 Chanakya niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका पालन करने वाला मनुष्य सफल और …

Update: 2023-12-22 08:43 GMT

Chanakya niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका पालन करने वाला मनुष्य सफल और सुखद जीवन को हासिल करता है।

चाणक्य ने हर विषय पर अपनी नीतियां बताई हैं जिसके अनुसार चलने से सम्मान की प्राप्ति होती है चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा संतान के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है जो अपने माता पिता और कुल का नाम रौशन करती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय से जुड़ी चाणक्य नीति बता रहे हैं।

आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार जिन लोगों की संतान आज्ञाकारी और संस्कारी होती है ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं ऐसी संतान अपने कुल का नाम रोशन करती है। आज्ञाकारी संतान को पाकर केवल माता पिता ही नहीं बल्कि पूरे परिवार का जीवन सफल हो जाता है। जिनकी संतान संस्कारवान होती है। बड़ों का आदर करती है और अच्छे बुरे की पहचान रखती है ऐसी संतान भी अपने कुल का नाम रोशन करती है।

ऐसे बच्चे जीवन में सफलता और समाज में सम्मान भी हासिल करते हैं। जिस माता पिता की संतान में ज्ञान हासिल करने की ललक होती है। उन पर माता लक्ष्मी और देवी सरस्वती की कृपा हमेशा बनी रहती है जिससे उनके परिवार का नाम रोशन होता है। इसके साथ ही जिनकी संतान ज्ञान और मेहनती होती है वे अपने जीवन में सभी कुछ हासिल करते है ऐसी संतान भी कुल का नाम रौशन करती है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Similar News