सावधानी से मनाएं शनिदेव का जन्मदिन, पाएं Special Gift

लेकिन यह बात सच नहीं है। शनि...

Update: 2023-05-18 16:42 GMT
Shani Dev Birthday: सूर्य पुत्र शनि देव का जन्मोत्सव ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाने का विधान है। शास्त्रनुसार इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, जिनका तमाम देवताओं में अलग ही महत्व है। अक्सर लोग शनि को क्रूर ग्रह कहते हैं लेकिन यह बात सच नहीं है। शनि न्यायप्रिय हैं। वे गलत कार्य करने वालों को दंडित करते हैं और अच्छे कार्य करने वालों को पुरस्कृत। हां, उन्हें इतनी शक्ति प्राप्त है कि मानव तो क्या, देवता भी उनसे डरें। शनि को स्वर्ण मुकुट धारण किए दर्शाया जाता है। वे नीले वस्त्र धारण करते हैं। इनकी चार भुजाओं में क्रमश: धनुष, बाण, त्रिशूल व वरमुद्रा है। उनका वाहन कौआ है।
शास्त्रनुसार शनि ऐसे देवता हैं जो अच्छे कामों व मेहनत के बूते खुशहाल बनने की प्रेरणा देते हैं
परंतु जगत न्यायाधीश होने के कारण वह अनुशासन, संयम, पवित्रता और संकल्प के साथ मकसद को पूरा करने का सबक भी देते हैं। कुंडली में शनि की शुभ या अशुभ स्थिति से शेष 8 ग्रहों के फल बदल जाते हैं। शनि जयंती पर शनि के लिए किए गए उपायों से कुंडली के सभी दोषों का असर खत्म हो सकता है और भाग्य का साथ मिल सकता है।
Tags:    

Similar News

-->