आज के दिन हनुमान जी को ये फूल अर्पित करने से मनोकामनाएं होती है पूर्ण

आज मंगलवार को पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा की जाती है। आपको पता है

Update: 2021-07-06 12:16 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   आज मंगलवार को पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा की जाती है। आपको पता है कि प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी देवी-देवता की आराधना से है। वैसे ही प्रत्येक देवी और देवता का अपना अप्रिय फूल भी होता है। उनकी पूजा में उस फूल को चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि किस देवता को कौन सा फूल अर्पित करना चाहिए।

1. हनुमान जी
हनुमान जी को विशेषकर लाल रंग बहुत प्रिय है। उनकी पूजा में लाल गुलाब और लाल गेंदा का फूल चढ़ाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुलाब और लाल गेंदा का फूल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
2. गणेश जी
जिस प्रकार बुधवार का दिन गणेश जी का प्रिय दिन है, ठीक उसी तरह गणेश जी को पीले फूल प्रिय हैं। हालांकि तुलसी दल छोड़कर के आप गणपति को कोई अन्य पुष्प भी अर्पित कर सकते हैं। दूर्वा चढ़ाने से गणेश जी बेहद प्रसन्न होते हैं।

3. भगवान विष्णु
वैसे तो भगवान विष्णु को हम सभी पीले फूल अर्पित करते हैं। इसके अलावा हम श्रीहरि को चमेली, चंपा, वैजयंती, कमल के फूल चढ़ा सकते हैं। विष्णु जी तुलसी का पत्ता अर्पित करने से भी बहुत प्रसन्न होते हैं।
4. भगवान शिव
भगवान शिव को धतूरे का फूल, श्वेत फूल, हरश्रृंगार, मदार का फूल अर्पित करना उत्तम रहता है। ​भोलेनाथ को केवड़े का फूल नहीं चढ़ाते हैं।
5. माता लक्ष्मी
माता लक्ष्मी को पूजा के समय कमल का फूल चढ़ाना उत्तम रहता है। कमल नहीं है, तो लाल गुलाब भी अर्पित कर सकते हैं। इससे वे प्रसन्न होती हैं।
6. मां दुर्गा
मां दुर्गा को गुड़हल या लाल गुलाब का फूल बहुत ​प्रिय है। पूजा के समय ये दोनों पुष्प चढ़ाना अच्छा रहता है।


Tags:    

Similar News

-->