Dhanteras पर करें इन चीजों की खरीदारी से दरिद्रता और रोग होंगे खत्म

Update: 2024-10-28 09:00 GMT
Dhanteras ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन धनतेरस का पर्व बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है मान्यता है कि धन्वंतरि जी की पूजा करने से सभी तरह की रोग बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके अलावा कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा इस दिन की जाती है ऐसा करने से
सुख समृद्धि घर आती है
धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए खास माना जाता है इस दिन चीजों की खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करना लाभकारी होता है तो आइए जानते हैं।
 धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी—
माता लक्ष्मी को पान बहुत प्रिय है ऐसे में धनतेरस के दिन पांच पान के पत्ते खरीदकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर अगले दिन इन पत्तों को नदी में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन लाभ का आशीर्वाद मिलता है। धनतेरस के दिन धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से धन की कमी दूर हो जाती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा धनतेरस पर चावल का धान लेना भी अच्छा माना जाता है इससे सुख समृद्धि और वैभव सदा बना रहता है इस दिन चीनी के बताशे भी खरीदना अच्छा होता है।
 धनतेरस के दिन कपड़ो की खरीदारी करना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं इसके अलावा इस दिन सिंदूर खरीदना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से विवाहित महिलाओं का सौभाग्य बढ़ता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इस दिन आप झाड़ू भी खरीद सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->