बसंत पंचमी: इस पौधे को अपने घर के आंगन में लगाएं

बसंत पंचमी के दिन लगाएं ये शुभ पौधा

Update: 2023-01-24 11:22 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर पड़ रहा है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है। खासतौर पर विद्या पाने के लिए विद्यार्थियों को पूजा करने को कहा जाता है। वहीं ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस शुभ दिन पर पौधारोपण करने करना भी खास महत्व है।
मान्यता है कि इस दिन कोई खास पौधा घर के आंगन में लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पौधे लगाने से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं इस दिन कौन सा पौधा लगाना शुभ माना जाता है।
बसंत पंचमी के दिन लगाएं ये शुभ पौधा
आप बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अपने घर मोरपंखी का पौधा लगा सकते हैं। इसे मयूर पंख का पौधा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसे लगाने से घर में देवी सरस्वती की कृपा रहती है। कहीं स्थानों पर इसे विद्या देने वाला पौधा भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप स्टूडेंट हैं तो बसंत पंचमी के दिन घर पर जरूर ये पौधा लगाएं। वहीं इसे पौधे पर देवी लक्ष्मी जी की भी असीम कृपा मानी जाती है। ऐसे में इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि, खुशियों, धन व बुद्धि की बढ़ोतरी होती है। घर-परिवार में खुशियों का वास होता है।
पौधा लगाने की सही दिशा
वास्तु व ज्योतिषशास्त्र अनुसार, किसी भी पौधे को सही दिशा में लगाना चाहिए। बता दें, मोरपंखी पौधा लगाने के लिए घर की उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। वहीं इसे दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ माना जाता है।
मोरपंखी पौधा लगाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें
इस पौधे को अकेले लगाने की जगह पर हमेशा जोड़े में ही लगाएं। मान्यता है कि मोरपंखी पौधे को जोड़े में लगाने से मैरिड लाइफ में मिठास बनी रहती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस पौधे को हल्की धूप जरूर मिलनी चाहिए। कहा जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में होने वाला तनाव दूर हो जाता है।
पौधा सूखने पर उसे तुरंत बदल लें। दरअसल, पौधा सूखना अशुभ माना जाता है। ऐसे में आप घर पर अगर मोरपंखी पौधा लगा रही हैं तो इसकी देखभाल का खास ध्यान रखें। पौधे को समय-समय पर पानी देते रहिए।
Tags:    

Similar News

-->