Banke Bihari Temple:  उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इस बार 7 सितंबर 2025 को मंदिर के दर्शन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस दिन मंदिर दोपहर बाद श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाएगा।
क्या है कारण ?
दरअसल, 7 सितंबर को भारत में चंद्र ग्रहण पड़ रहा है और उसी दिन श्राद्ध पक्ष की पूर्णिमा भी है। चंद्र ग्रहण के धार्मिक प्रभाव को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दोपहर तक ही खुला रहेगा। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे और दर्शन स्थगित कर दिए जाएंगे।
सेवाओं का बदला जाएगा समय ठाकुर बांके बिहारी हाई लेवल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 7 सितंबर को मंदिर की सभी प्रमुख सेवाएं और आरतियां निर्धारित समय से पहले संपन्न कर ली जाएंगी।
सुबह 5:30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और दर्शन प्रारंभ होंगे।
5:40 बजे श्रृंगार आरती होगी।
8:10 बजे राजभोग आरती होगी।
8:15 बजे के बाद मंदिर के द्वार कुछ समय के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
सुबह 9 बजे से सायं भोग सेवा शुरू होगी।10 बजे दोबारा दर्शन शुरू होंगे।
12:25 बजे शयन भोग आरती की जाएगी।
12:30 बजे मंदिर पूरी तरह भक्तों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
इसके बाद ठाकुर जी के दर्शन अगली सुबह ही संभव हो सकेंगे।
मंदिर के मैनेजर मुनिश कुमार ने जानकारी दी कि चंद्र ग्रहण के कारण परंपरानुसार मंदिर दोपहर तक ही खुला रहेगा। सभी आवश्यक पूजा-अर्चना और भोग की प्रक्रियाएं दोपहर तक पूर्ण कर ली जाएंगी।
Tags: