Bada Mangal Niyam: ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन बजरंगबली की आराधना करना अत्यंत ही फलदायी होता है। बड़े मंगल के दिन व्रत करने का भी विधान है। व्रत करने और हनुमान जी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के सभी संकट दूर हो जाता है। 20 मई को दूसरा बड़ा मंगल है। तो इस दिन इन नियमों का पालन जरूर करें तभी आपको पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा।
हनुमान चालीसा का पाठ:
बड़े मंगल के दिन हनुमान घर पर या मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरगंबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हनुमान चालीसा का पाठ 7 बार करना बहुत ही शुभ माना गया है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर तरह का भय और डर दूर हो जाता है।
गुड़ चना करें अर्पित:
बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को भुने हुए चने और गुड़ का भोग लगाएं। इस प्रसाद को सभी में बांटे और घर ले जाकर भी परिवार के सदस्यों को वितरित करें। ऐसा करने से व्यक्ति पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है।
हनुमान जी के मंदिर जाएं:
बड़े मंगल के दिन हनुमान मंदिर जरूर जाएं। मंदिर जाकर बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल, चोला, तुलसी की माला, केला, बेसन या बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। ये सभी चीजें हनुमान जी को अति प्रिय है।
बड़े मंगल के दिन न करें ये काम:
बड़े मंगल के दिन तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी न करें और न ही इस दिन काला या सफेद रंग के कपड़े पहनें। बड़े मंगल के दिन किसी का अपमान न करें और न ही किसी के लिए अपशब्द का प्रयोग करें।
पहला बड़ा मंगल- 13 मई 2025
दूसरा बड़ा मंगल- 20 मई 2025
तीसरा बड़ा मंगल- 27 मई 2025
चौथा बड़ा मंगल- 2 जून 2025
पांचवां बड़ा मंगल- 10 जून 2025
Tags: