Bada Mangal: यदि आप भी चाहते हैं कि आपका बेटा पवन पुत्र हनुमान के जैसा ही साहसी और बलशाली हो तो आप उन्हीं के नाम पर लड़के का नामकरण कर सकते हैं। वहीं बिटिया रानी का जन्म हुआ है तो भी हनुमान जी और उनसे संबंधित नामों पर बेटी का नाम रखें। इस लेख में बेटे और बेटी के लिए हनुमान जी के नामों की सूची दी जा रही है।
बेटे के लिए हनुमान जी के नाम:
इराज
बेटे का आधुनिक और धार्मिक महत्व वाला नाम रखना चाहते हैं तो इराज नाम दे सकते हैं। इराज का मतलब होता है पवन से पैदा हुआ। पवनपुत्र हनुमान के अनेकों नामों में से एक नाम इराज है।
तेजस
इस नाम का अर्थ होता है उज्जवल, प्रकाशमान, और तेज से भरा हुआ। इसलिए आप अपने बेटे का नाम भी तेजस रख सकते हैं।
वज्रांग
ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी का शरीर वज्र के समान कठोर था, इसलिए उन्हें वज्रांग कहा जाता है। ऐसे में आप अपने बेटे का नाम भी वज्रांग रख सकते हैं।
उर्जित
इस नाम का अर्थ होता है ऊर्जा से भरपूर। यदि आप अपने बेटे का नाम उर्जित रखेंगी तो इससे बेहतर विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता।
बेटी के लिए हनुमान जी से जुड़े नाम:
अंजनी
आप अपनी बेटी को हनुमान जी की माता का नाम अंजनी भी दे सकते हैं। इस नाम का मतलब माया भी है।
सिद्धि
सिद्धि बेटी के लिए सुंदर नाम है, जिसका अर्थ उपलब्धि या पूर्णता है। लाडली को मॉडर्न और सुंदर नाम देना चाहते हैं तो सिद्धि नाम रख सकते हैं।
कीर्ति
कीर्ति का मतलब यश और प्रसिद्धि से है। हनुमान जी से जुड़ा यह शब्द बेटी के लिए मॉडर्न और यूनिक नाम हो सकता है।
हनुमान जी के पिता का नाम केसरी था। अगर चाहते हैं कि आपकी बेटी पर हनुमान जी की कृपा बनी रहे तो अपनी बेटी का नाम केसर रख सकते हैं।
Tags: