Bada Mangal 2025: श्रावण मास के अंतिम मंगलवार को बड़ा मंगल व्रत किया जाता है, ये पावन दिन आज आया है। बड़ा मंगल व्रत करने से प्रत्येक समस्या का समाधान होता है। यह व्रत मुख्य रूप से हनुमानजी और मां दुर्गा को समर्पित होता है। यह व्रत करने से मनुष्य की जन्मकुंडली के सारे ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।आर्थिक समृद्धि आने लगती है, रोग कष्ट नहीं देते और जिन लोगों के विवाह में मंगल समस्या दे रहा है, वह भी दूर हो जाती है। तो आइए जानते हैं क्या करें इस व्रत के दिन-
पूजन कैसे करें :
बड़ा मंगल का व्रत करने के लिए आप दुर्गा देवी या हनुमानजी का पूजन कर सकते हैं। जिसमें आपकी अधिक श्रद्धा हों उनका पूजन करें। पूजन करके देसी घी से बने हुए हलवे का भोग लगाएं। मंत्र जप करें। हनुमानजी के लिए ऊं हं हनुमते नम: और दुर्गाजी के लिए ऊं दुं दुर्गाये नम: मंत्र का जाप करना श्रेष्ठ रहता है।
क्या करें : इस दिन हनुमानजी के किसी भी मंदिर के शिखर पर तिकोनी सिंदूरी ध्वजा लगवाएं। इससे आपकी सर्वत्र विजय होगी और शत्रु परेशान नहीं करेंगे। इस दिन हनुमानजी को देसी घी से बने आटे के हलवे का भोग लगाएं, या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं या बूंदी का भोग लगाएं। हनुमानजी आपकी धन की समस्या दूर कर देंगे। मंगल की शांति के लिए इस दिन मंगल शांति पाठ करवाएं, मंगल के मंत्र ऊं भौं भौमाय नम: का जाप करें या करवाएं। लाल मूंगे की माला से 31 पाठ करें। दशांश हवन करें। यह प्रयोग मंगल को शांत करेगा और यदि आपके विवाह में मंगल अड़चन डाल रहा है तो इससे मंगल की शांति होगी और अड़चन दूर होगी।
लाल मूंगे की माला धारण करने, लाल मूंगे से बने गणेशजी का पेंडेंट गले में पहनने से मंगल शुभ होता है और आर्थिक समस्या दूर होने लगती है। बड़ा मंगल के दिन लाल फलों और लाल वस्त्रों का दान 12 वर्ष तक की आयु की कन्याओं को करना चाहिए। इससे सारे ग्रह दोष दूर होते हैं और स्वयं के भूमि, भवन के कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती है। गेहूं के आटे में गुड़ डालकर मीठी रोटी बनाएं और यह रोटी इस मंगलवार के दिन बंदरों को खिलाने से करियर की बाधा दूर होती है। नौकरी और व्यवसाय में उत्तम लाभ होने लगता है। इस दिन गुड़ और चने का प्रसाद किसी धार्मिक स्थल में बांटना चाहिए। पारिवारिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।